फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Women fell in flames , leaving husband wrapped

आग की लपटों में गिरी महिला, पति से जा लिपटी

Sat, 02 May 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला, फीरोजाबाद Updated Sat, 02 May 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
गांव लालऊ में हत्या के इरादे से युवक ने अपनी पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग
विज्ञापन
लगा दी। आग की लपटें देख महिला पति से ही जा लिपटी। ऐसे में आग से दोनों झुलस गए। गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में विवाहिता के ससुर ने अपने पुत्र के खिलाफ तहरीर दी है।



कोतवाली दक्षिण के गांव लालऊ निवासी अनिल यादव का अपनी पत्नी सुनीता से विवाद चल रहा है। शुक्रवार शाम सुनीता मायके से ससुराल लालऊ आई थी। शनिवार सुबह दंपति के बीच दोबारा विवाद हो गया। परिवारीजनों ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत करा दिया। इसके बाद गुस्से में अनिल बाजार गया और एक बोतल पेट्रोल ले आया। अनिल घर पर आया तो सुनीता सो रही थी। तभी अनिल ने उसके ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग की लपटों के बीच घिरी सुनीता ने भागकर पति अनिल को पकड़ लिया।

इधर, चीखपुकार की आवाज सुनकर परिवारीजनों ने किसी प्रकार आग को बुझाया। आग के कारण सुनीत और अनिल दोनों झुलस गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, सुनीता को जिंदा जलाने का आरोप लगाते हुए अनिल के पिता छोटेलाल ने बेटे के खिलाफ दक्षिण पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल दक्षिण का कहना है कि मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा जाएगा। दंपति की हालत गंभीर है। वहीं एका निवासी जीतन पुत्री खिजर खां खाना बनाते समय लगी आग के दौरान जलकर झुलस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed