फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Woman's death in suspicious circumstances

Firozabad News: संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत

Mon, 03 Jul 2023 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 03 Jul 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Woman's death in suspicious circumstances
जसराना। थाना जसराना के गांव कटौरा में शनिवार की देर शाम एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।जनपद मैनपुरी के थाना बरनाहल के गांव नवादा निवासी गीता (23) की शादी चार वर्ष पूर्व थाना जसराना के गांव कटौरा निवासी सर्वेश के साथ हुई थी। सर्वेश का परिवार पंजाब में रहकर मजदूरी करने का कार्य करता है। जबकि उसकी पत्नी गीता उसके दादा-दादी के पास गांव में ही रह रही थीं। शुक्रवार की शाम अचानक उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने सर्वेश के साथ उसके परिजन एवं मायके पक्ष को सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंचे मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगा पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलने पर थाना जसराना से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और महिला की मौत के बारे में ग्रामीणों एवं परिजन से जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि महिला बीमार चल रही थी। प्रभारी थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने कहा महिला की मौत के बाद शव को पीएम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed