{"_id":"6820e28cd2a3a501e30bda60","slug":"womans-death-case-lineman-suspended-services-of-three-terminated-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-148140-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की मौत का मामला : लाइनमैन निलंबित, तीन की सेवाएं समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की मौत का मामला : लाइनमैन निलंबित, तीन की सेवाएं समाप्त
Sun, 11 May 2025 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 11 May 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र में शनिवार को किए गए विद्युत कर्मचारियों के कृत्य से एक विधवा महिला की मौत हो गई थी। मामले में मुख्य अभियंता ने कार्रवाई करते हुए एक लाइनमैन को निलंबित कर दिया है। वहीं तीन संविदाकर्मियों की सेवाएं समाप्त की हैं।
नगला करनसिंह पर शनिवार को महज 1100 रुपये विद्युत बिल बकाया होने पर कर्मचारियों ने काफी अभद्रता करते हुए एफआईआर की धमकी दी थी। जिसका सदमा लगने से प्रेमलता की मौत हो गई थी। मामले में नगर विधायक मनीष असीजा ने विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया था। मुख्य अभियंता जीवन प्रकाश ने बताया कि मामले की जांच के बाद चार लोगों को दोषी मानते हुए कार्रवाई की गई है। इसमें लाइनमैन राजकुमार को निलंबित व संविदाकर्मी प्रदीप, अकरम, सीताराम की सेवाएं तत्काल प्रभाव से खत्म कर दी गई हैं। किसी भी उपभोक्ता का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
वीडियो बनाने के बाद दी थी 50 हजार के जुर्माना और एफआईआर की धमकी
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। थाना उत्तर के नगला करनसिंह निवासी प्रेमलता (41) के घर शनिवार को पुरुषोत्तम बिहार विद्युत फीडर से कुछ कर्मचारी उनके घर पहुंचे थे। दो महीने का विद्युत बिल का करीब 1100 रुपये बकाए थे। जिसे जमा कराने के लिए कर्मचारियों के काफी कड़वे शब्द बोले। महिला ने कर्मचारियों ने कुछ दिन की मोहलत मांगी थी। कर्मचारियों ने महिला की बात न सुनते हुए उसके मकान से मीटर उखाड़ा और अपने साथ ले गए। जिसके सदमे से महिला की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी इस बात की पुष्टि हुई है कि महिला की मौत हार्टअटैक के कारण हुई है। मृतका के पुत्र राहुल कुमार ने बताया कि पुलिस उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रही है। शनिवार को संविदाकर्मी ने पहले वीडियो बनाया था। इसके बाद 50 हजार का जुर्माना और एफआईआर कराने की धमकी दी थी। इससे बचने के लिए पांच हजार रुपये में मामला रफादफा करने की बात कह रहे थे।