फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Woman withdrew complaint against in-laws

Firozabad News: ससुरालियों के खिलाफ की शिकायत महिला ने वापस ली

Fri, 15 Dec 2023 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 15 Dec 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Woman withdrew complaint against in-laws
फिरोजाबाद। आगरा जोन एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ का ऑपरेशन जागृति अब साकार होने लगा है। महिलाएं और बालिकाएं अपनी समझ का परिचय देते हुए बेहतर फैसले लेने लगी हैं। बृहस्पतिवार को थाना लाइनपार की रामनगर चौकी पर ससुरालियों के खिलाफ एक महिला ने उत्पीड़न की शिकायत की थी, लेकिन ऑपरेशन जागृति द्वारा फैलाई जा रही जागरूकता से प्रेरित होकर महिला ने शिकायत वापस लेते हुए पति से सुलह-समझौता कर लिया।
विज्ञापन


थाना लाइनपार की पुलिस चौकी रामनगर पर बुधवार को ऑपरेशन जागृति के तहत कार्यक्रम आयोजित हुआ था। जिसमें कई महिलाओं और बालिकाओं ने हिस्सेदारी की थी। जिसमें आजाद नगर निवासी शिवानी भी शामिल हुई थी। कार्यक्रम के दौरान ही शिवानी ने चौकी प्रभारी प्रदीप मिश्रा से ससुरालियों द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न की शिकायत की थी। चौकी प्रभारी ने कार्यक्रम समाप्त होने के बाद शिकायत पत्र देने की बात कही। उसके बाद शिवानी ने कार्यक्रम के दौरान बताई गईं बातों पर ध्यान दिया।
विज्ञापन


जिसमें गलत मुकदमें न दर्ज कराने की बात कही गई थी। बृहस्पतिवार को शिवानी द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र पर जांच के लिए उसके पति राहुल को भी चौकी बुलाया गया। दोनों के बीच सुलह समझौता कराने के बाद घर के लिए विदा किया गया। वहीं शिवानी ने बताया कि ऑपरेशन जागृति से महिलाओं में जागरूकता की अलख जगाई जा रही है। जिससे कि अब लोगों के परिवार नहीं टूटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed