फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   woman who went to get treatment for headache died during treatment in private doctor clinic

UP: सिर दर्द का इलाज कराने गई महिला की इलाज के दौरान मौत, परिजनों का हंगामा; विभाग ने सील किया क्लीनिक

Sat, 27 Sep 2025 11:50 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 27 Sep 2025 11:50 PM IST
सार

परिजनों का आरोप है कि निजी चिकित्सक के क्लीनिक पर गलत इलाज देने से महिला की माैत हुई है। घटना को लेकर परिजनों ने हंगामा कर दिया। स्वास्थ्य विभाग ने क्लीनिक सील कर दिया।
 

विज्ञापन
woman who went to get treatment for headache died during treatment in private doctor clinic
क्लीनिक को सील करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद के सरजीवन नगर निवासी 30 वर्षीय महिला सरजमुखी को सुबह अचानक सिर दर्द की शिकायत हुई। महिला अपने पति के साथ प्राइवेट क्लीनिक पर उपचार कराने पहुंची। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। परिजन ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। हंगामे के बाद स्वास्थ्य विभाग ने क्लीनिक को सील कर दिया गया।
विज्ञापन


मृतका के पति गोपाल ने बताया कि उनकी पत्नी सूरजमुखी को सिर दर्द की समस्या थी। वह महादेव नगर में संचालित आरोग्य क्लीनिक लेकर गए। वहां क्लीनिक संचालक शशिकांत ने महिला को ड्रिप लगाई। कुछ देर बाद क्लीनिक संचालक ने दूसरे अस्पताल ले जाने के लिए कह दिया।
विज्ञापन

 

परिजन ने देखा कि महिला की मौत हो चुकी है। परिजनों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया। पति गोपाल का कहना है कि क्लीनिक संचालक के गलत उपचार से महिला की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने जांच के क्रम में क्लीनिक को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया है। थाना प्रभारी संजुल पांडेय का कहना है कि मामले की जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed