{"_id":"66717c9675d57c56bb065e26","slug":"woman-seriously-injured-after-hit-by-uncontrolled-truck-in-firozabad-destroying-her-cart-and-other-items-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सड़क से नीचे उतरा अनियंत्रित ट्रक, महिला को मारी टक्कर... हालत नाजुक; रेहड़ी और सामान किया तहस नहस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सड़क से नीचे उतरा अनियंत्रित ट्रक, महिला को मारी टक्कर... हालत नाजुक; रेहड़ी और सामान किया तहस नहस
Tue, 18 Jun 2024 06:13 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 18 Jun 2024 06:13 PM IST
सार
अनियंत्रित ट्रक सड़क से नीचे उतरा। सो रही महिला को टक्कर मार दी। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। रेहड़ी और सामान को तहस नहस कर दिया।
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से झोपड़ी के बाहर खड़ी रेहड़ी टूट गई।
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में सोमवार की रात एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया। इस दौरान सड़क किनारे रह रहे लोहापीटा समाज के लोगों के सामान को तहस नहस कर दिया। चारपाई पर सो रही महिला को टक्कर लगी तो महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी है।
विज्ञापन
जसराना तहसील के पास सड़क किनारे लोहापीटा समाज के लोग झोपड़ी डालकर रह रहे हैं। सोमवार की रात भी लोहापीटा समाज के लोग झोपड़ी में गर्मी होने के कारण बाहर भी सो रहे थे। रात में 11.30 बजे शिकोहाबाद की ओर से एटा की तरफ जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया।
विज्ञापन
ट्रक को नीचे उतरता देख चीख पुकार मच गई। जब तक लोग समझ पाते ट्रक ने एक बाइक रेहड़ी के साथ अन्य सामान को तहस नहस कर दिया। वहीं चारपाई पर सो रही प्रेमा देवी को गंभीर चोट लग गई। परिजन प्रेमा देवी को उपचार के लिए जसराना के सामुदायिक स्वास्थय केंद्र लेकर गए। जहां हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया।
विज्ञापन
परिजन महिला को सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर गए। महिला के पुत्र रुपबसंत ने बताया कि सरकारी अस्पताल में काफी मिन्नतें करने के बाद भी उनकी मां का उपचार नहीं किया गया। जिसके बाद वो निजी अस्पताल में उपचार करा रहे हैं। वहीं पीड़ित ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी है।