{"_id":"63fa04e0901b3646af0caf44","slug":"woman-misbehaved-with-doctor-in-government-trauma-center-firozabad-news-c-25-1-73137-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: सरकारी ट्रॉमा सेंटर में महिला ने चिकित्सक से अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: सरकारी ट्रॉमा सेंटर में महिला ने चिकित्सक से अभद्रता
Sat, 25 Feb 2023 06:23 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 25 Feb 2023 06:23 PM IST
विज्ञापन
सरकारी ट्रॉमा सेंटर में महिला ने चिकित्सक से अभद्रता
बच्ची को उपचार के लिए देर रात लेकर पहुंची थी महिला
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। सरकारी ट्रॉमा सेंटर में बच्ची को उपचार न मिलने पर आक्रोशित हुई महिला ने चिकित्सक के साथ अभद्रता कर दी। मामला बढ़ता देख काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने मामले को शांत कराया। परिजन बच्ची को उपचार के लिए सौ शैया अस्पताल ले गए।
उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला कैलाश नगर निवासी छह वर्षीय बच्ची गिरकर घायल हो गई थी। परिजन उसको उपचार के लिए देर रात सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। यहां बच्ची के खुली चोट न होने पर चिकित्सक ने बच्ची को सौ शैया अस्पताल में दिखाने को कहा। इस पर बच्ची की मां आक्रोशित हो गई। चिकित्सक से अभद्रता करने के साथ ही चप्पल हाथ में ले ली। इस बीच काफी संख्या मरीजों के तीमारदार और सरकारी ट्रॉमा सेंटर में तैनात सुरक्षाकर्मी वहां पहुंच गए। उन्होंने मामले को शांत कराया। तब महिला बच्ची को उपचार को सौ शैया अस्पताल लेकर पहुंची। इस संबंध में चिकित्सक ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है।