फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Woman Killed After Being Hit by Unknown Vehicle in Firozabad Villagers Block Road Clash with Police

Firozabad: 30 वर्षीय महिला की मौत के बाद बवाल, पुलिस पर हुआ पथराव...लाठी फटकार खदेड़ी गई भीड़

Tue, 21 Oct 2025 08:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 21 Oct 2025 08:18 AM IST
सार

अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। इस दौरान पुलिस टीम पर पथराव कर दिया गया। एएसपी के पहुंचने के बाद स्थिति पर काबू पाया जा सका। 

विज्ञापन
Woman Killed After Being Hit by Unknown Vehicle in Firozabad Villagers Block Road Clash with Police
फिरोजाबाद पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में सोमवार सुबह सड़क पार कर रही 30 वर्षीय राखी को एक वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों में आक्रोश फैल गया। न्याय की मांग करते हुए, परिजनों ने महिला के शव को शिकोहाबाद-मैनपुरी मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जाम लगाए आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, भीड़ बेकाबू हो गई और स्थिति बिगड़ने लगी, जिसके बाद पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठी फटकारनी पड़ी।
विज्ञापन


इससे गुस्साए ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इस दौरान थाना प्रभारी अनुज कुमार राणा और कई अन्य पुलिसकर्मी पथराव में फंस गए। बाद में एएसपी ग्रामीण अनुज चौधरी के घटनास्थल पर पहुंचने पर स्थिति पर काबू पाया जा सका और उपद्रवी मौके से भाग खड़े हुए। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed