{"_id":"665b6c0c4c2c1b73c40aba44","slug":"woman-kept-writhing-on-stretcher-bleeding-from-head-firozabad-news-c-169-1-sagr1023-125805-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: स्ट्रेचर पर तड़पती रही महिला, सिर से बहता रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: स्ट्रेचर पर तड़पती रही महिला, सिर से बहता रहा
Sun, 02 Jun 2024 12:14 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 02 Jun 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
स्ट्रेचर पर तड़पती रही महिला, सिर से बहता रहा
- पुलिसकर्मी और स्वास्थ्यकर्मियों ने साथ आगरा जाने से किया इन्कार, महिला की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। सड़क हादसे में घायल महिला को सरकारी ट्रॉमा सेंटर लाकर छोड़ दिया गया। हालत नाजुक होने पर उसे आगरा रेफर किया गया था, लेकिन परिजन न आने के कारण पुलिसकर्मी और स्वास्थ्यकर्मी साथ जाने को तैयार नहीं थे। घायल महिला ने दर्द से कराहते-कराहते स्ट्रेचर पर ही दम तोड़ दिया।
शनिवार को टूंडला-एटा मार्ग पर रोडवेज बस की टक्कर में तीन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायलों को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर भेज दिया। यहां एक गंभीर हालत में लाई गई महिला रेनू के परिजन अस्पताल नहीं पहुंचे थे। चिकित्सक ने उसे आगरा रेफर कर दिया, लेकिन कोई भी उसके साथ जाने के लिए तैयार नहीं था। महिला स्ट्रेचर पर पड़ी-पड़ी दर्द से कराह रही थी और स्वास्थ्यकर्मी हाथों में कागज लेकर टहल रहा था। वहां मौजूद पुलिसकर्मी और स्वास्थ्यकर्मी किसी का दिल उसे देखकर नहीं पसीजा कि उसके साथ आगरा चला जाए। अंत में उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने खुद उसका शव पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया।