{"_id":"64d7c68d57608aaa67039484","slug":"woman-going-home-after-doing-duty-was-molested-report-filed-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-2639-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: ड्यूटी करके घर जा रही महिला के साथ छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: ड्यूटी करके घर जा रही महिला के साथ छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज
Sat, 12 Aug 2023 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 12 Aug 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
टूंडला। आई केयर सेंटर से ड्यूटी समाप्त कर घर जा रही महिला कर्मचारी के साथ बाइक सवारों ने छेड़छाड़ कर दी। पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। नगर के एक मोहल्ले निवासी एक महिला नगर के एक आई केयर सेंटर पर काम करती है। नौ अगस्त की रात्रि सवा ग्यारह बजे वह आई केयर सेंटर से घर जा रही थी। तभी एक बाइक पर सवार दो युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़िता ने मंटारोड निवासी दानिश व एक अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन