फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Woman gang-raped, case filed against four

Firozabad News: महिला से सामूहिक दुष्कर्म, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 10 Mar 2023 07:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 10 Mar 2023 07:30 PM IST
विज्ञापन
Woman gang-raped, case filed against four
महिला से सामूहिक दुष्कर्म,चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। बसईमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में बसईमोहम्मदपुर पुलिस ने तीन लोगों को नामजद करते हुए चार लोगों के खिलाफ मुकदमा न्यायालय के आदेश पर दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।

पीड़िता का कहना है कि 23 जनवरी 2023 को वह घर पर अकेली थी। तभी नगला चूरा निवासी देवेंद्र सिंह, बृह्मलाल और इंद्रजीत अपने एक अन्य साथी के साथ घर में देर रात घुस आए। एक आरोपी के पास हाथ में तमंचा था। महिला का कहना है कि आरोपियों ने घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ शुरु कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर तमंचा तान दिया। उसको जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों की धमकी के कारण वह शोरगुल नहीं कर सकी। इस बीच आरोपियों ने उसके साथ बारी-बारी दुष्कर्म किया। कपड़े भी फाड़ दिए। महिला ने काफी प्रयास के बाद शोरगुल किया। इस पर गांव में जगार हो गई। आसपास के लोग एकत्रित हो गए। इस बीच आरोपी देख लेने की धमकी देकर भाग गए। पीड़िता का कहना है कि उसने बसईमोहम्मदपुर पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। इस पर पीड़िता ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। तब बसईमोहम्मदपुर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष बसईमोहम्मदपुर कृपाल सिंह का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed