{"_id":"669659e71a86a5b2ad03c632","slug":"woman-dies-of-hanging-accused-of-murder-firozabad-news-c-169-1-sagr1023-129116-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: फंदे पर लटकने से महिला की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: फंदे पर लटकने से महिला की मौत, हत्या का आरोप
Tue, 16 Jul 2024 05:00 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 16 Jul 2024 05:00 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना एका क्षेत्र में दहेज की खातिर ससुरालियों ने बहू की हत्या कर दी और शव को फंदे पर लटका दिया। इसके बाद उसकी मौत की खबर मायका पक्ष को दे दी और ससुराली फरार हो गए। मायका पक्ष के लोगों ने जमकर हंगामा काटा। पुलिस ने मायका पक्ष की तहरीर पर पति सहित पांच के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। एटा थाना सकीट क्षेत्र निवासी बबली (24) की शादी अप्रैल 2023 में एका के गांव टांडा निवासी नीरज से हुई थी। मायका पक्ष के लोगों का आरोप है कि शादी के बाद से ससुराली आए दिन उसका उत्पीड़न करते थे। मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने पहले तो आकांक्षा की हत्या कर दी। इसके बाद शव को फंदे से पर लटकाकर फरार हो गए। और सूचना यह दी कि बबली ने फंदा कसकर जान दे दी है। सूचना पर मायका पक्ष के लोग अस्पताल आ गए। जहां उन्होंने कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा काटा।
बबली के पिता रोते-बिलखते बोल रही थी कि ससुरालियों ने दहेज की खातिर उनकी बेटी की हत्या की है। थाना प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति नीरज सहित पांच लोगों के खिलाफ नामजद दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
बबली के पिता रोते-बिलखते बोल रही थी कि ससुरालियों ने दहेज की खातिर उनकी बेटी की हत्या की है। थाना प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति नीरज सहित पांच लोगों के खिलाफ नामजद दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन