{"_id":"6266e56afa0add564f0eb465","slug":"woman-dies-in-suspicious-condition-accused-of-strangulation-firozabad-news-agr5313869172","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध अवस्था में महिला की मौत, गला दबा कर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध अवस्था में महिला की मौत, गला दबा कर हत्या का आरोप
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत हो गई। घटना के बाद ससुरालीजन घर से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने मायका पक्ष के लोगों के प्रार्थनापत्र पर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
थाना क्षेत्र के गांव भांडरी निवासी ललिता (27) पत्नी राजकुमार उर्फ राजू का शव सोमवार सुबह घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। ससुरालीजनों ने शव को नीचे उतारा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ससुरालीजन महिला के दोनों बच्चों को लेकर भाग गए हैं। इससे पहले घटना की जानकारी ससुरालीजन ने महिला के मायके पक्ष और थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस और मायके पक्ष के लोग पहुंच गए।
पुलिस ने मायके पक्ष के प्रार्थनापत्र पर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतका के पिता रामपाल निवासी जनकपुर जसवंत नगर इटावा का कहना है कि ललिता की शादी वर्ष 2015 में की थी। ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न कर रहे थे। विगत वर्ष उसका बेटा जब ललिता की ससुराल पहुंचा तो उक्त लोगों ने उसके साथ भी मारपीट की थी।
विज्ञापन
रामपाल का आरोप है कि बीती रात ललिता के ससुरालीजन ने गला घोंट कर हत्या कर दी है। जब उन्हें सूचना मिली और ससुराल पहुंचे तो उसका शव जमीन पर पड़ा था। ससुरालीजन ललिता के दोनों बच्चे लेकर घर से भाग गए हैं। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह मलिक का कहना है कि प्रथम दृष्टया महिला ने आत्महत्या की है। परिजन की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।