{"_id":"64d7c95d6f8b3bf4eb0268f6","slug":"woman-dies-due-to-bike-collision-firozabad-news-c-25-1-agr1050-243813-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: बाइक की टक्कर से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: बाइक की टक्कर से महिला की मौत
Sat, 12 Aug 2023 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 12 Aug 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
नारखी। घर से लकड़ी लेने जा रही एक महिला को बाइक ने टक्कर मार दी। गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
शकुंतला देवी पत्नी ओमप्रकाश कस्बा बछगांव की निवासी हैं। महिला शनिवार की दोपहर को लकड़ी लाने के लिए अपने खेत की ओर जा रही थी। जैसे ही वह जलेसर मार्ग पर पहुंची वैसे ही सामने से आ रही एक अनियंत्रित बाइक ने उसे टक्कर मार दी। शरीर पर गंभीर चोट आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। परिजन की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टामर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। एसओ नारखी प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि घटना की अभी तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।