{"_id":"67f173db03f826fe370cd1ee","slug":"woman-dies-after-operation-uproar-and-vandalism-in-hospital-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-145855-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, अस्पताल में हंंगामा-तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, अस्पताल में हंंगामा-तोड़फोड़
Sat, 05 Apr 2025 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 05 Apr 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
महिला की मौत के बाद हंगामा करते परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
खैरगढ़ (फिरोजाबाद)। एक निजी अस्पताल में रसौली के आपरेशन के बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। इस पर डाक्टर अपनी कार से मरीज को लेकर आगरा जा रहा था।
रास्ते में महिला रूबी देवी (28) की मौत के बाद डाक्टर शव रास्ते में छोड़कर भाग निकला। इससे नाराज परिजन ने शव लेकर अस्पताल पहुंचे और जमकर हंगामा किया। इस दौरान अस्पताल में तोड़फोड़ और पथराव किया। उधर, अस्पताल के कर्मचारी पहले ताला बंद कर गायब हो गए थे। खैरगढ़ में बरौली निवासी संतोष कुमार सब्जी का धंधा करते हैं। शुक्रवार को उन्होंने 28 वर्षीय पत्नी को रसौली के आपरेशन के 11लिए कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां शनिवार को रुबी का आपरेशन हुआ। कुछ देर बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। डाक्टर अपनी कार से मरीज को लेकर आगरा जाने लगा। रास्ते में ही मरीज की मौत हो गई। इसके बाद डाक्टर शव रास्ते में छोड़कर भाग निकला।
उधर, डाक्टर ने अस्पताल में फोन कर बताया कि मरीज की मौत हो गई है। इस कर्मचारी भी अस्पताल में ताला बंद कर भाग निकले। सूचना पाकर परिजन पहुंचे और शव लेकर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल के बाहर शव रखकर हंगामा करने लगे।
इस दौरान अस्पताल में पथराव और तोड़फोड़ की गई। सूचना पर खैरगढ़ पुलिस पहुंची। पुलिस ने गुस्साए परिजन को शांत कराने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। सीओ शिकोहाबाद प्रवीण तिवारी भी मौके पर पहुंच गए। देर रात तक परिजन महिला का शव अस्पताल के बाहर रखकर हंगामा करते रहे।