{"_id":"66fc4ee0a4a7c1ff960f3647","slug":"woman-dies-after-delivery-family-creates-ruckus-firozabad-news-c-169-1-sagr1023-134441-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजन ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजन ने किया हंगामा
Wed, 02 Oct 2024 01:04 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 02 Oct 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद तबीयत बिगड़ने से महिला की मौत हो गई। परिजन ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इधर जानकारी होते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और अस्पताल सीज कर दिया। थाना फरिहा के गांव कमालपुर निवासी रेशमा (32) गर्भवती थीं। सोमवार को प्रसव पीड़ा होने पर देपर इश्ताक अली ने रामगढ़ क्षेत्र के न्यू आकाश हाॅस्पीटल में शाम करीब सात बजे भर्ती कराया था। मंगलवार सुबह करीब छह बजे उसने बच्चे को जन्म दिया। स्टाफ ने खून की कमी बताकर खून लाने को कहा। इश्ताक ने बताया कि स्टाफ ने एक बोतल खून के बदले 10 हजार रुपये लिए थे। खून चढ़ते ही महिला की हालत बिगड़ गई। इसके बाद हॉस्पीटल वालों ने महिला को नगला बरी स्थित लक्ष्मी हॉस्पीटल के लिए रेफर कर दिया। जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजन ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा काटना शुरू किया। सूचना पर रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी को समझाकर शांत कर दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी उदयवीर मलिक ने बताया कि परिजन लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पीएम और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-- --
शिकायत पर कार्रवाई की
रामगढ़ क्षेत्र के न्यू आकाश हॉस्पीटल में महिला की मौत की जानकारी पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने मामले की जानकारी करने के बाद अस्पताल को सीज कर दिया। एसीएमओ डाॅ. केके वर्मा ने बताया कि परिजन द्वारा दिए गए शिकायती पत्र व अन्य लापरवाही को देखते हुए अस्पताल को सीज किया गया है। पूरे मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।