फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Woman died in a crash on agra highway

आगरा हाईवे पर हादसे में महिला की मौत

Sun, 22 Mar 2015 09:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 22 Mar 2015 09:39 PM IST
विज्ञापन
हाईवे पर वाहन का इंतजार कर रही महिला की कार की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। वहीं एक अन्य हादसे में आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। थाना टूंडला के गांव मोहम्मदाबाद निवासी मदनमोहन की पत्नी अर्चना देवी (38) रविवार सुबह करीब 11 बजे गांव मोहम्मदाबाद तिराहे पर वाहन का इंतजार कर रही थी। तभी आगरा की ओर से आई कार ने अर्चना को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में कार चालक काफी दूर तक महिला को घसीटता ले गया। हादसे में अर्चना की मौके पर ही मौत हो गई। इधर, घटना के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत करा दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिवारीजनों से तहरीर ले ली है।
विज्ञापन

वहीं रविवार सुबह टाटा 407 (संख्या यूपी 75 टी 7040) में पशु लादकर अनिल कुमार पुत्र ओम प्रबल निवासी ग्राम नगला गोकुल थाना करहल जनपद मैनपुरी, गोल्डी पुत्र वीरम सिंह, हरीओम पुत्र पूरन सिंह निवासी गांव दोस्तपुर थाना करहल, मैनपुरी, मुकेश पुत्र मोहरमन निवासी नगला पंछी थाना करहन, मैनपुरी एत्मादपुर पशु हाट में जा रहे थे। टोल के निकट पीछे से आ रहे ट्रक (नंबर एचआर 55 एल 6761) ने टाटा 407 में टक्कर मार दी। हादसे में टाटा 407 में सवार लोग घायल हो गए। मामले में रक्षपाल सिंह निवासी हर्राजपुर थाना बकेवर जनपद इटावा की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करायी है।
विज्ञापन


हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
फीरोजाबाद। शिकोहाबाद के गांव नगला सैंदलाल के समीप ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। हादसे में मृतक का चचेरा भाई भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है। इधर, युवक की मौत की सूचना पर परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकोहाबाद के गांव नगला सैंदलाल निवासी दशरथ पुत्र लाखन सिंह की साली की ससुराल नारखी थाना क्षेत्र के गांव नगला बीच में है। दशरथ की साली ने शनिवार को जनपद मैनपुरी के गांव बरनाहल स्थित देवी मंदिर पर नेजा चढ़ाया था। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए दशरथ का भाई पिंटू अपने ताऊ के बेटे पंकज पुत्र राधेश्याम के साथ बाइक से गया था। कार्यक्रम से भाग लेने के बाद पंकज और पिंटू बाइक से गांव नगला सैंदलाल रात करीब 11 बजे लौट रहे थे। गांव के समीप ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में पंकज की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पिंटू गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिवारीजनों को सूचित किया। कोतवाल शिकोहाबाद का कहना है कि मृतक के परिवारीजनों की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed