{"_id":"63e7a82d0472baa3ee06528d","slug":"woman-died-due-to-bull-attack-in-firozabad-while-half-a-dozen-people-have-been-attacked-in-a-month-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: सांड के हमले से महिला की मौत, एक महीने में आधा दर्जन लोगों पर किया हमला, ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: सांड के हमले से महिला की मौत, एक महीने में आधा दर्जन लोगों पर किया हमला, ग्रामीणों में दहशत
Sat, 11 Feb 2023 08:07 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 11 Feb 2023 08:07 PM IST
सार
फिरोजाबाद में सांड के हमले से लोगों में दहशत है। यहां सांड एक महीने में आधा दर्जन से अधिक लोगों पर हमला कर चुका है। हमले से एक महिला की मौत भी हो गई है। इससे लोगों में आक्रोश भी है।
विज्ञापन
सांड ने महिला को पटक-पटककर मार डाला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के खैरगढ़ में सांड के हमले से किशनदेवी की मौत हो गई। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उनका कहना है कि कई बार शिकायत के बाद भी प्रशासन इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। कई बार कहने के बाद भी सांड पकड़वाने को कोई पहल नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
कहा कि एक माह में सांड आधा दर्जन लोगों पर हमला कर चुका है। सांड के हमले के डर से ग्रामीण अकेले खेत भी नहीं जाते हैं। सांड खेत में घुस कर फसल नष्ट करता रहता है लेकिन ग्रामीण उसे भगाने की हिम्मत नहीं जुटा पाते हैं। कई बार जब नुकसान बर्दाश्त नहीं होता तो पूरा गांव एकत्र होकर उसे भगाने के लिए जाता है। तब उसे भगाया जाता है।
विज्ञापन
यही नहीं सांड खेत पर काम करने वाले किसानों के साथ ही राहगीरों पर भी अक्सर हमला करके घायल कर देता है। इसको लेकर ग्रामीणों में हर समय सांड के हमले का डर बना रहता है। गांव की ही किशन देवी की मौत के बाद ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति आक्रोश है। वहीं घर से निकलने में डर भी है। हालांकि काफी नाराजगी के बाद प्रशासन गांव पहुंचा। घंटो की मशक्कत के बाद सांड को पकड़ा जा सका।
विज्ञापन