{"_id":"638f8153b9612b44a748ac55","slug":"woman-died-by-hanging-got-married-four-years-ago-firozabad-news-agr555910724","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: फंदे पर लटककर महिला दी जान, चार साल पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: फंदे पर लटककर महिला दी जान, चार साल पहले हुई थी शादी
विज्ञापन
राधा - मृतक महिला का फाइल फोटो
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। रामगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला आंबेडकर पार्क सैलई निवासी 24 वर्षीय महिला ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। परिजन उसको उपचार को सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर भी पहुंचे थे। चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
राधादेवी मूलरुप से अलीगढ़ के थाना हरदुआगंज के गांव बरौठा निवासी है। वर्ष 2018 में राधादेवी का विवाह रामगढ़ थाना क्षेत्र के मोहल्ला आंबेडकर पार्क सैलई निवासी विजेंद्र के साथ हुआ था।
विजेंद्र अहमदाबाद में नौकरी करता है। राधा पर तीन साल की बेटी है। राधा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सैलई में रहती थी। दो दिन पूर्व परिजन से राधा का किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसे परिवार के लोगों ने शांत करा दिया। सोमवार देर शाम राधा बच्ची के साथ दूसरे मकान में चली गई और फंदे पर लटक गई।
विज्ञापन
राधा के फंदे पर लटके होने की जानकारी पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। परिजन राधा को उपचार को सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर आए। यहां उसको चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया गया। थानाध्यक्ष रामगढ़ रवि त्यागी का कहना है कि मायका पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है।