फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Woman died after giving birth in private hospital in Firozabad after which staff and doctors ran away

Firozabad: निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत, स्टाफ व डॉक्टर फरार, परिजन ने किया हंगामा

Wed, 15 Feb 2023 07:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 15 Feb 2023 07:58 PM IST
सार

फिरोजाबाद में प्रसव के बाद प्रसूता की मौत हो गई। इसके बाद स्टाफ व डॉक्टर अस्पताल से भाग गए। आक्रोशित परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह उन्हें समझाकर शांत किया। 

विज्ञापन
Woman died after giving birth in private hospital in Firozabad after which staff and doctors ran away
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच चिकित्सक और स्टाफ अस्पताल छोड़कर भाग गए। हंगामे की खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची। आक्रोशित लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

सरकारी अस्पताल में भर्ती करने से मना कर दिया

मामला मक्खनपुर थाना क्षेत्र के नगला तुर्किया गांव का है। गांव निवासी रेनू (24) को मंगलवार की सुबह प्रसव पीड़ा हुई। आशा बहू, रेनू का प्रसव कराने के लिए शिकोहाबाद के सरकारी अस्पताल में वेकर पहुंची। साथ में रेनू के परिजन भी थे। यहां अस्पताल में मौजूद स्टाफ ने रेनू की हालत गंभीर बताकर भर्ती करने से मना कर दिया। 

विज्ञापन


आशा, रेनू और उसके परिजन के साथ उसे लेकर मक्खनपुर स्थित एक निजी अस्पताल पहुंची। यहां रेनू को भर्ती करा दिया गया। देर शाम रेनू ने बेटे को जन्म दिया। इसके बाद उसकी तबीयत खराब होने लगी। देर रात चिकित्सक ने परिजन को बताया कि रेनू की मौत हो गई है। इस पर परिजन भड़क गए। स्टाफ और चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टाफ और चिकित्सक नर्सिंग होम छोड़कर भाग गए

इस बीच स्टाफ और चिकित्सक नर्सिंग होम छोड़कर भाग गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। परिजन ने बताया कि रेनू का यह पहला बच्चा था। उसका विवाह 10 मई 2022 को अमित के साथ हुआ था। थानाध्यक्ष मक्खनपुर बैजनाथ सिंह का कहना है कि रेनू की मौत प्रसव के बाद हुई है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed