फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Woman dead body found hanging and in-laws are absconding from spot in Firozabad

Firozabad: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, ससुराली फरार, चचेरी बहन की गोद भराई में जाने को लेकर हुआ था विवाद

Sat, 07 Jan 2023 07:10 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 07 Jan 2023 07:10 PM IST
सार

फिरोजाबाद में चचेरी बहन की सगाई में जाने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। इसके बाद विवाहिता का शव फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
 

विज्ञापन
Woman dead body found hanging and in-laws are absconding from spot in Firozabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

घटना जसराना थाना क्षेत्र के सनेही नगर गांव की है। गांव निवासी राहुल की पत्नी रीता का शव फंदे पर झूलता मिला। महिला की मौत के बाद ससुरालीजन मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


मैनपुरी जिले के नगला मूले निवासी आसाराम ने अपनी पुत्री रीता (28) की शादी 4 वर्ष पूर्व जसराना थाना के कुतकपुर गांव निवासी राहुल उर्फ बंटू के साथ की थी। रीता के परिजनों ने बताया कि शादी के बाद से ही पति राहुल और ससुर चरन सिंह, सास सुशीला देवी, ननद आरती, देवर रवि और विकास दहेज के लिए आए दिन बेटी को परेशान करते थे। इसको लेकर उसकी पिटाई भी करते थे।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह महिला का शव पंखे पर फंदे से लटका मिला। शव देख परिवार में चीख पुकार मच गई। महिला की मौत की जानकारी होने पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर सीओ अनवेष कुमार सिंह, थाना प्रभारी सचिन कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने लोगों को समझाकर शांत कराया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने ग्रामीणों एवं मायके पक्ष से घटना के बारे में जानकारी ली है। सीओ अनवेष कुमार सिंह ने बताया मृतका के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा।

शुक्रवार को हुआ था पति और पत्नी के बीच विवाद

शुक्रवार को रीता की चचेरी बहन की गोद भराई रस्म थी। रीता इसमें शामिल होने के लिए मैनपुरी जाने के लिए तैयार थी। लेकिन, पति एवं अन्य लोगों ने भेजने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर जमकर विवाद भी हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed