{"_id":"792ab6f3fedeff9568c909ad610f3431","slug":"with-enthusiasm-rushed-disabled-children-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्साह के साथ दौड़े विकलांग बच्चे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्साह के साथ दौड़े विकलांग बच्चे
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Wed, 02 Dec 2015 07:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व विकलांग दिवस के उपलक्ष्य में विकलांग छात्र-छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन ब्लाक स्तर पर किया गया। विजेता बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
ब्लाक अरांव के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय सराय भरथरा पर विकलांग दिवस के अवसर पर खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं में ट्राई साइकिल दौड़, मूक वधिर बच्चों की चम्मच दौड़, मंद बुद्धि बच्चों की दौड़, रस्साकसी, कुर्सी दौड़, सुलेख व गणित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए। इस मौके पर जिला समन्वयक समकेतिक शिक्षा अजय कुमार पांडेय, एबीआरसीसी सुरेंद्र सिंह, राजकुमार, बलवीर सिंह बघेल, भावना शाक्य, राजेश कुमारी, पूनम वर्मा, अंजना मौजूद थे। वहीं ब्लाक संसाधन केंद्र शिकोहाबाद पर भी खेल प्रतियोगितायें आयोजित की गई। बच्चों ने निबंध व चिकला, रंगोली में शानदार प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता अनामिका, मृदुल किशोर, संजीव कुमार द्वारा संपन्न कराई गई। इस मौके पर वरिष्ट सह-समन्वयक अवधेश कुमार, महेंद्र सिंह, एनपीआरसी शकीला बेगम के अलावा प्रधानाध्यापक शाहपुर व प्राथमिक विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद था।