{"_id":"65108596b628b3b2780bad24","slug":"wireman-dies-due-to-bike-collision-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-5578-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: बाइक की टक्कर से वायरमैन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: बाइक की टक्कर से वायरमैन की मौत
Mon, 25 Sep 2023 12:23 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 25 Sep 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
शिकोहाबाद। एक सप्ताह पूर्व अपने ममेरे भाई के साथ भदान रेलवे स्टेशन पर विश्वकर्मा जयंती पर गए युवक को बाइक ने टक्कर मार दी। उपचार के लिए सीएचसी सिरसागंज ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया है।
आगरा के थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत सिकरवार डाडा बटेश्वर निवासी बन्टू (24) भदान रेलवे स्टेशन पर एक कंपनी के अंतर्गत वायरमैन के पद पर कार्यरत था। वह गत 17 सितंबर को अपने ममेरे भाई केशव के साथ विश्वकर्मा जयंती समारोह में शामिल होने स्टेशन आया था। जहां से वह वापस घर आ रहा था। रास्ते में लघुशंका के लिए केशव ने बाइक को रोक लिया। तभी सामने से आ रही एक अन्य बाइक सवार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर बैठा बन्टू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सीएचसी सिरसागंज ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता सत्यवीर सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया है।