{"_id":"679a77987edd4551020c24b7","slug":"wire-changed-on-bypass-feeder-power-supply-remained-closed-for-seven-hours-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-141710-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: बाईपास फीडर पर बदले तार, सात घंटे बंद रही विद्युत आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: बाईपास फीडर पर बदले तार, सात घंटे बंद रही विद्युत आपूर्ति
Thu, 30 Jan 2025 12:16 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 30 Jan 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। एसएन बिजलीघर के बाईपास फीडर पर बुधवार को तार बदलने के दौरान सात घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। शाम तक बिजली न आने से क्षेत्र में अंधेरा छा गया। करीब आधा दर्जन मोहल्ले विद्युत सप्लाई न आने से प्रभावित रहे। बाईपास फीडर में इलाहाबाद बैंक के समीप जर्जर तार थे। विद्युत विभाग ने बाईपास फीडर पर तार बदलवाए। इस कारण दोपहर एक बजे से विद्युत आपूर्ति बंद रही।
लगातार विद्युत आपूर्ति बंद होने से कामकाज प्रभावित रहे। जेई बबलू गौतम ने बताया कि जर्जर तारों को बदलने के दौरान शट डाउन लिया गया था।
यूपीएसआईडीसी पर लगाया शिविर, बकाएदारों के काटे कनेक्शन
यूपीएसआईडीसी बिजलीघर क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार को अल-अलग गांवों में कैंप लगाया गया। 10 से अधिक उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया। बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। मुईद्दीनपुर, पानीगांव और नगला पान सहाय में 23 कनेक्शन काटे गए। जेई कयामुद्दीन ने बताया कि यह अभियान जारी रहेगा।