फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   wine police

प्लांट में चल रहा था अवैध शराब बनाने का अड्डा

Mon, 30 Nov 2020 12:14 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
wine  police
थाना दक्षिण क्षेत्र में पकड़ी गई अवैध शराब बनाकर पैक करने वाली सामग्री को सील करती पुलिसकर्मी - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र के मीरा चौराहे के पास रविवार शाम को एक प्लांट में अवैध रूप से बनाई जा रही शराब के अड्डे पर आबकारी विभाग की टीम ने छापा मारा। आबकारी विभाग और दक्षिण थाने की पुलिस ने प्लांट के अंदर से नकली शराब बनाने की सामग्री, रेपर और ढक्कन बरामद किए हैं। अवैध शराब का कारोबार करने वाला आरोपी नारखी थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है।
विज्ञापन

आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर रामवीर सिंह को सूचना मिली कि दक्षिण कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे मीरा चौराहा के पास अवैध शराब बनाने का कारोबार किया जा रहा है। आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर और कोतवाल दक्षिण श्याम सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्लांट पर छापा मारा। यहां अवैध शराब बनाई जा रही थी। बताया जाता है कि यहां मौजूद कुछ लोग कार्रवाई से पूर्व ही भाग गए।
विज्ञापन

पुलिस ने छापामार कार्रवाई के दौरान प्लांट के अंदर से नकली शराब बनाने की सामग्री, क्यूआर कोड, रैपर एवं ढक्कन बरामद किए है। आबकारी इंस्पेक्टर रामवीर सिंह का कहना था कि जो व्यक्ति अवैध शराब बनाने का कारोबार करता है। वह नारखी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस के साथ विभाग की एक टीम नारखी के लिए रवाना हो गई है। बरामद किए गए माल की कीमत का सही आकलन के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटो रिक्शा में सवार महिला का पर्स चोरी करने की कोशिश
फिरोजाबाद। ऑटो रिक्शा से बाजार से घर लौट रही महिला का ऑटो में ही सवार दूसरी महिला ने पर्स निकाल लिया। थाना उत्तर थाना क्षेत्र के बोधाश्रम निवासी सोहन कुमार की पत्नी गीता देवी बाजार से ऑटो से घर वापस आ रही थी। गीता देवी सुभाष तिराहा से ऑटो में बैठी थी। ऑटो में पहले से बैठी महिला ने गीता देवी का पर्स चोरी करने की कोशिश की। गीता द्वारा शोरगुल करने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने आरोपी महिला को पकड़ लिया। पकड़ी गई महिला को पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed