{"_id":"57387ab64f1c1bf715ac7039","slug":"will-hold-up-water-waste","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलकर रोकनी होगी पानी की बर्बादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलकर रोकनी होगी पानी की बर्बादी
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sun, 15 May 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पूर्व विधायक अजीम भाई ने रैली निकाली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खदीजा ट्रस्ट के तत्वावधान में रविवार को पूर्व विधायक अजीम भाई के नेतृत्व में पानी बचाओ अभियान के तहत जनता को जागरूक करने के लिए कश्मीरी गेट से जनजागरण पदयात्रा निकाली गई। यात्रा का मार्ग में जगह-जगह स्वागत किया गया।
शुभारंभ प्रो. डा. शहरयार अली, मास्टर अनवर सिंह यादव, शहर काजी शाह नियाज ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर किया। पदयात्रा कोहिनूर रोड, नूर नगर, दीननगर, चिश्ती नगर, मदीना कालोनी, फाजिल गंज होते हुए बंबा रोड पर संपन्न हुई। पदयात्रा के समापन पर पूर्व विधायक अजीम भाई ने कहा कि पानी के बिना जीवन नहीं है। जल जीवन का अनमोल रत्न है, इसे बचाने के लिए हम सभी को प्रयास करने होंगे। जल संरक्षण मनुष्य की जरूरत है और कर्तव्य भी। हमें अपने भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए पानी को सुरक्षित रखना पड़ेगा, तभी जीवन बचेगा। कहा कि फीरोजाबाद विश्व स्वास्थ्य संगठन की सूची में विश्व के 20 प्रदूषित शहरों में शामिल है, जिसमें फीरोजाबाद का 17 वां नंबर है। उन्होंने जनता से अपील की है कि नलों को खुला न छोड़ें। व्यर्थ पानी न बहाएं। देशदीपक यादव, सुभाष यादव, योगेश गर्ग, सोनू बघेल, महताब खां, राममोहन यादव, साबिर अली, उदयवीर यादव, अबरार अब्बासी, नूर मोहम्मद थे।
जनजागरण यात्रा 22 को निकलेगी
पूर्व विधायक अजीम भाई ने कहा है कि जनजागरण यात्रा का अगला चरण 22 मई को सुबह नौ से करबला पुलिया से प्रारंभ होगा, जो महावीर नगर, देवनगर, भीमनगर, सुहाग नगर, हिमायूंपुर तक निकलेगी।