{"_id":"577694b94f1c1b4f4d79a9a6","slug":"will-give-a-decision-on-higher-interest-collectors-screws","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिक ब्याज वसूलने वालों पर कसेगा शिकंजा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिक ब्याज वसूलने वालों पर कसेगा शिकंजा
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Fri, 01 Jul 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
सूदखोरों के खिलाफ पुलिस ने रणनीति बनाई
जिले में ब्याज पर पैसा देकर गरीबों का उत्पीड़न करने वालों पर शिकंजा कसने को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने प्रकोष्ठ का गठन किया है। शुक्रवार को एसपी सिटी के निर्देशन में आधा दर्जन मामलों की सुनवाई की गई।
एसपी सिटी ने बताया कि थाना लाइनपार क्षेत्र के लेबर कालोनी निवासी अजय पुत्र जगदीश का विजय पुत्र चमन, ओमनगर निवासी गौरव पुत्र दिनेशचंद्र सविता एवं थाना दक्षिण के मोहननगर निवासी केशव ठाकुर उर्फ फौजी, शिकोहाबाद थाने के शिवनगर रहचटी निवासी शीला देवी पत्नी राकेश खटीक एवं विनोद यादव, थाना उत्तर क्षेत्र के जैननगर खेड़ा निवासी संजीव कुमार जैन एवं रामकृष्ण नगर निवासी नरेंद्र शर्मा उर्फ सोनू के मामलों को सुनवाई हुई और उनका निस्तारण किया। रसूलपुर के कोठी नवीगंज निवासी रुखसाना बेगम पत्नी वकील व नाजिम पुत्र शमशाद एवं जाहिद उर्फ टार्जन पुत्र खालिक, नया रसूलपुर निवासी रामदास सक्सेना व आर्यनगर निवासी काके के लेन-देन के मामलों को आपसी समझौते के साथ निपटाए।