{"_id":"bdd969698db27c70ddbf92edccadb2b3","slug":"will-cm-23-projects-launched-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री करेंगे 23 परियोजनाओं का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री करेंगे 23 परियोजनाओं का लोकार्पण
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Thu, 26 Nov 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम विजय किरन आनंद की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में 25 लाख से अधिक लागत की निर्माण परियोजनायों की समीक्षा बैठक आहूत की गई।
डीएम ने कहा कि दिसंबर में मुख्यमंत्री के जनपद भ्रमण कार्यक्रमों के दौरान 25 लाख से अधिक लागत की निर्माण परियोजनाओं एवं मुख्यमंत्री द्वारा जनपद में की गई घोषणाओं में 23 पूर्ण परियोजना का लोकार्पण किया जाएगा। जिलाधिकारी ने लोकनिर्माण विभाग के ठेकेदारों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने कार्यों ठीक कर लें। केवल 15 दिन का समय शेष है। इसके बाद उनके विरूद्ध जल निगम के ठेकेदारों के भांति एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। बैठक में अनुपस्थित परियोजना प्रबंधक यूपी पीसीएल कन्नौज और अधिशासी अभियंता यूपी स्टेट निर्माण निगम का स्पष्टीकरण लेने की कार्रवाई करने के निर्देश अर्थ एवं संख्या अधिकारी को दिए। बैठक में सीडीओ सुजीत कुमार, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग एसके शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।