{"_id":"6aeccb1d6cc1a37db406a948","slug":"wild-boar-attacks-woman-cutting-grass-bites-her-on-the-neck-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-189981-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: घास काट रही महिला पर जंगली सूअर का हमला, गले में काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: घास काट रही महिला पर जंगली सूअर का हमला, गले में काटा
Thu, 05 Nov 2026 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 05 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
टूंडला। थाना क्षेत्र के गांव जरौली कलां में बृहस्पतिवार सुबह खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गई 62 वर्षीय महिला पर जंगली सूअर ने हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से महिला संभल भी नहीं पाई।
सूअर ने उसके गले में काट लिया और धक्का मारकर जमीन पर गिरा दिया। इससे महिला के मुंह और सिर में गंभीर चोटें आईं।
गांव जरौली कलां थाना टूंडला निवासी ओमवती (62) बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे पशुओं के लिए घास काटने खेतों पर गई थीं। वह खेत में घास काट रही थीं, तभी अचानक जंगली सूअर ने उन पर हमला बोल दिया। सूअर ने उनके गले में काट लिया। इसके बाद धक्का मारने से वह गिर पड़ीं और उनके मुंह व सिर में भी गंभीर चोटें आईं। ओमवती की चीख सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने शोर मचाया तो जंगली सूअर वहां से भाग निकला। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी खेत पर पहुंच गए। वह घायल ओमवती को लेकर ट्रामा सेंटर पहुंचे।
यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें वार्ड में भर्ती कर लिया। चिकित्सक उनकी लगातार निगरानी कर रहे हैं। बेटा संजय ने बताया कि उनकी मां सुबह किसी के खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। इसी दौरान जंगली सूअर ने हमला बोल दिया था।