{"_id":"67aee9ed8a35e6bb90077c02","slug":"wife-committed-suicide-after-death-of-husband-marriage-took-place-two-and-a-half-years-ago-innocent-son-left-2025-02-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सच्चा प्यार: पति की मौत का गम 10 घंटे भी बर्दाश्त न कर सकी...खुद भी दे दी जान; तड़पता रह गया मासूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सच्चा प्यार: पति की मौत का गम 10 घंटे भी बर्दाश्त न कर सकी...खुद भी दे दी जान; तड़पता रह गया मासूम
Fri, 14 Feb 2025 12:29 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 14 Feb 2025 12:29 PM IST
सार
पति की मौत का गम विवाहिता बर्दाश्त नहीं कर सकी। पति की मौत के 10 घंटे बाद ही उसने फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी। बताया गया है कि दो साल पहले ही दोनों का विवाह हुआ था। उनका एक साल का मासूम बेटा भी है।
विज्ञापन
पत्नी का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
फिरोजाबाद में पिछले काफी समय से बीमारी से जूझ रहे पति ने बृहस्पतिवार दोपहर घर पर ही दम तोड़ दिया। इसके कुछ घंटे बाद ही पत्नी ने भी कमरे में जाकर फंदा कसकर जान दे दी। सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजन ने अनहोनी की आशंका व्यक्त की थी। खिड़की से देखा तो पत्नी फंदे से झूल रही थी और उसका डेढ़ साल की बेटा उसकी याद में फफक-फफक कर रोता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
थाना उत्तर के झलकारी नगर निवासी रीना (23) के पति रुपेश की किडनी और लीवर फेल होनेे के कारण बृहस्पतिवार दोपहर मौत हो गई। देर शाम उसका दाह संस्कार हुआ। इसके बाद पत्नी भी कमरे में जाकर पति की याद में बिलखती रही। इसके बाद उसने भी दुनिया छोड़ने का मन बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
काफी देर तक अपने डेढ़ साल के बच्चे को सीने से लगाकर रोने के बाद उसने भी फंदा कस लिया। शुक्रवार सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजन ने खिड़की से देखा कि विवाहिता फंदे से झूल रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। रुपेश के पिता नगर निगम में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात हैं। उसकी ढाई साल पहले ही शादी हुई थी। थाना प्रभारी राजेश पांडेय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।