{"_id":"680dc1021dc28f3d960a2b4c","slug":"wife-caught-in-objectionable-condition-with-lover-2025-04-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: प्रेमी के साथ रंगरेलियां मना रही थी दो बच्चों की मां...तभी पहुंच गया पति, बोली- नीले ड्रम में पैक कर दूंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: प्रेमी के साथ रंगरेलियां मना रही थी दो बच्चों की मां...तभी पहुंच गया पति, बोली- नीले ड्रम में पैक कर दूंगी
Sun, 27 Apr 2025 11:01 AM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 27 Apr 2025 11:01 AM IST
सार
दो बच्चों की मां के दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम संबंध हो गए। पति ने महिला को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। मामला पुलिस तक पहुंच गया। थाने पर हंगामा हुआ।
विज्ञापन
दंपती विवाद
- फोटो : adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के टूंडला में मायके में रहते हुए गैर समुदाय के युवक के संग विवाहिता रंगरेलियां मनाने लगी। शक होने पर पति ने उसे प्रेमी संग पकड़ लिया तो वह पति पर ही बिफर गई। विवाहिता ने पति को नीले ड्रम में पैक कराने की धमकी दे डाली। पति ने प्रेमी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है।
विज्ञापन
मामला शहर के शिव नगर का है। अलीगढ़ निवासी एक युवक की शादी 18 वर्ष पूर्व टूंडला के न्यू शिवनगर निवासी एक युवती से हुई थी। शादी से पूर्व ही उसकी पत्नी का टूंडला निवासी गैर समुदाय के युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसने शादी के बाद भी प्रेमी से मिलना जुलना जारी रखा।
इस दौरान उसके दो बच्चे भी हो गए। दो वर्ष पूर्व विवाहिता पति से विवाद कर ससुराल से मायके टूंडला आकर रहने लगी। शक होने पर शुक्रवार शाम पति अलीगढ़ से आ गया। कंप्यूटर सीखने के बहाने घर से निकली पत्नी का वह पीछा करने लगा। पत्नी को उसके प्रेमी की दुकान में आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। उसने हंगामा किया तो आरोपी मौके से भाग गया। इसके बाद पत्नी ने उसका विरोध करने पर पति को नीले ड्रम में पैक करने की धमकी देते हुए वहां से चली गई।
ये भी पढ़ें-Akshaya Tritiya: महंगा सोना...ग्राहकों ने खोज निकाला ऐसा तरीका, सस्ते के साथ आकर्षित इन गोल्ड आभूषणों की मांग
ये भी पढ़ें-Akshaya Tritiya: महंगा सोना...ग्राहकों ने खोज निकाला ऐसा तरीका, सस्ते के साथ आकर्षित इन गोल्ड आभूषणों की मांग
शनिवार को पति हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारियों के साथ प्रेमी की दुकान पर पहुंच गया और प्रेमी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद थाने पहुंची प्रेमी की पत्नी ने भी जमकर हंगामा किया। पुलिस ने उसे पकड़कर बैठा लिया और कुछ देर बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया।
प्रेमी की पत्नी अपने पति को परेशान करने का आरोप लगा रही थी। थाना प्रभारी का कहना है कि किसी भी पक्ष ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।