{"_id":"63e8c8c3ca0d39f8020434a3","slug":"wife-called-her-parents-and-beat-husband-in-embarrassment-young-man-suicide-by-cutting-train-in-firozabad-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: पत्नी ने मायके वालों को बुलाकर पति को पीटा, शर्मिंदगी में ट्रेन के आगे लगा दी छलांग, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: पत्नी ने मायके वालों को बुलाकर पति को पीटा, शर्मिंदगी में ट्रेन के आगे लगा दी छलांग, मौत
Sun, 12 Feb 2023 04:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 12 Feb 2023 04:38 PM IST
सार
फिरोजाबाद जिले में पत्नी व ससुरालीजनों द्वारा बेइज्जत किए जाने से परेशान युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पत्नी सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
युवक ने ट्रेन के आगे के कूदकर आत्महत्या कर ली
- फोटो : iStock
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में पत्नी व ससुरालियों द्वारा बेइज्जत करने पर युवक ने ट्रेन के आगे के कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच कर रही है।
घटना मक्खनपुर थाना क्षेत्र के रामनगर गांव की है। गांव निवासी रामविलास ने बताया कि उसके बेटे रामबाबू का विवाह शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गढि़या गांव निवासी रूबी यादव के साथ करीब आठ साल पहले हुआ था। बीती दो फरवरी को रामबाबू का विवाद किसी बात को लेकर पत्नी रुबी से हो गया। विवाद के दौरान रूबी ने अपने मायके वालों को बुला लिया। रूबी ने अपने घर वालों के साथ मिलकर रामबाबू की पिटाई की। इससे वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा।

ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली
बताया कि चार फरवरी की रात शर्मिंदगी के चलते रामबाबू ने किरथरा गांव के पास ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। उसका शव अगले दिन पांच फरवरी को पुलिस ने बरामद किया। थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह ने बताया कि रामविलास ने तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर रूबी, कालीचरन, संजू, भूरी सिंह, ओमवीर तथा विनय के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन