फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Welcome to the team including the newly elected President, General Secretary of the Bar Association

बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष,महासचिव सहित टीम का किया स्वागत

Mon, 30 May 2022 10:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
Welcome to the team including the newly elected President, General Secretary of the Bar Association
बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नाहर सिंह यादव का स्वागत करते अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा क - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के पूर्व जिलाध्यक्ष की ओर से बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत समारोह आरबी कान्वेंट स्कूल सुहाग नगर में आयोजित किया। बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नाहर सिंह यादव एडवोकेट के साथ उनकी टीम का स्वागत किया गया। वक्ताओं ने कहा कि बार और बेंच मिलकर पीड़ितों को न्याय दिलाएं।
विज्ञापन

यादव महासभा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. अवधेश यादव ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नाहर सिंह यादव, महासचिव भरत यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौधरी हरवीर सिंह यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष रश्मि यादव, सहसचिव रोहिताश यादव, शपथ आयुक्त चौधरी आकाश यादव को सम्मानित किया।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन पूर्व अध्यक्ष नृपति सिंह यादव दद्दा ने कहा कि बार की नई टीम बार एवं बेंच के मध्य अच्छा समन्वय बनाकर आमजन को न्याय दिलाने का काम करेगी। ब्लॉक प्रमुख डॉ. लक्ष्मीनारायण यादव, पूर्व अध्यक्ष धर्मसिंह यादव एडवोकेट ने नई टीम को बधाई दी। जेपी यादव एडवोकेट ने कहा कि बार की टीम को अधिवक्ताओं के साथ-साथ वादकारियों के हित में काम करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महासभा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अवधेश यादव ने बार में पांच पदाधिकारी यादव समाज के चुने जाने पर खुशी जाहिर की। छोटेलाल इंटर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रामनाथ यादव, जिलाध्यक्ष विनोद यादव, राजेश यादव लल्ला चौधरी, जय किशन यादव, अनिल यादव, अखिल प्रकाश यादव, राजेश यादव, पवन यादव, विजय प्रकाश यादव, नरेंद्र यादव शामिल थे। संचालन चौधरी अनवर सिंह यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed