फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Weather will change again, rain alert today and tomorrow

Firozabad News: फिर बदलेगा मौसम, आज और कल बारिश का अलर्ट

Sun, 05 Oct 2025 07:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 05 Oct 2025 07:12 PM IST
विज्ञापन
Weather will change again, rain alert today and tomorrow
- बारिश के बाद बदलेगा मौसम, तापमान में भी होगी गिरावट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजाबाद। बारिश के बाद अब मौसम अब करवट बदलने लगा है। हालांकि 6 और 7 अक्तूबर को बारिश का अलर्ट है। हवाएं भी तेज रफ्तार से चल सकती हैं। इससे तापमान में गिरावट के साथ मौसम में बदलाव का अनुमान है।
तीन दिन पूर्व हुई बूंदाबांदी के बाद मौसम का मिजाज धीरे धीरे बदल रहा है। दिन में अभी भी गर्मी का असर दिख रहा है, लेकिन रात्रि तापमान में गिरावट से गर्मी से राहत मिलने लगी है। पिछले एक सप्ताह में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट देखने को मिली है।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हालांकि रविवार को दिन में चटक धूप के चलते गर्माहट दिखाई दी। जबकि तीन दिन पहले बारिश होने के कारण लोगों को कुछ राहत महसूस हुई थी। मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ सुभाषचंद्र ने बताया कि 6 और 7 अक्तूबर को तेज हवा चल सकती हैं, इसके साथ ही बारिश का भी अनुमान है। जिसके बाद तापमान में गिरावट होने से मौसम में परिवर्तन देखने को मिलने की संभावना है। अनुमान है कि अगले सप्ताह तक अधिकतम तापमान चार डिग्री तक गिर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed