{"_id":"681b6975f9bace4ac703ca05","slug":"wave-of-patriotism-on-social-media-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-147847-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: सोशल मीडिया पर देशभक्ति की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: सोशल मीडिया पर देशभक्ति की लहर
Wed, 07 May 2025 07:38 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 07 May 2025 07:38 PM IST
विज्ञापन
ऑपरेशन सिंदूर पर एनसीसी कैडिट बोलीं जय हिंद की सेना। संवाद
फिरोजाबाद। पाकिस्तान पर भारतीय वायुसेना द्वारा की गई एयर स्ट्राइक के बाद पूरे जिले में उत्साह और गर्व का माहौल है। रात करीब दो बजे जैसे ही इस खबर की पुष्टि हुई, सोशल मीडिया पर देशभक्ति से ओतप्रोत पोस्ट की बाढ़ आ गई।
शिक्षक अशोक कुमार कुशवाह ने लिखा - इस बार ड्रिल नहीं, सीधी कार्रवाई हुई है। राष्ट्रीय सेवा योजना की सदस्य सुमन ने लिखा - आज गर्व से सिर ऊंचा हो गया..। वहीं युवा अंकुश कुमार की पोस्टर में लिखा कि - जब-जब देश पर खतरा आया, हमारी सेना ने जवाब में इतिहास रचा। पाकिस्तान एक बार फिर अपने झूठ में उलझ गया है। अन्य पोस्ट में लिखा कि धमाके इतने तेज थे कि पाकिस्तान की रात रोशन हो गई। अब ये नया भारत है, जो जवाब देने से नहीं चूकता। दिनभर लोगों ने वीडियो कॉल, मैसेज और पोस्ट के ज़रिए एक-दूसरे को सेना की बहादुरी पर बधाई दी। संवाद