{"_id":"578a366b4f1c1b737e13e4aa","slug":"waterlogging-stricken-people-came-on-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव से त्रस्त जनता सड़क पर उतरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव से त्रस्त जनता सड़क पर उतरी
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sat, 16 Jul 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
बारिश के चलते कई मोहल्लों में घरों में पानी घुस गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसात से शुक्रवार को शहर में लोगों की दिक्कतें बढ़ गई। द्वारिकापुरी में तीन मकानों की दीवार गिर गई, तो कई घरों में पानी भर गया। घरों से निकली महिलाएं, पुरुष और युवा बोधाश्रम चौराहा और महादेव नगर की पुलिया पर जाम लगा दिया। यातायात व्यवस्था बाधित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस से लोगों को झड़प भी हुई। अधिकारियों के न पहुंचने पर द्वारिकापुरी के लोगों ने रामगढ़ थानाध्यक्ष को करीब एक घंटे तक रोके रखा।
बरसात से शुक्रवार को नई आबादी द्वारिकापुरी के साथ नई आबादी वाले तमाम मोहल्लों में खासा जलभराव हो गया। खाली प्लाटों के साथ घरों की ओर जाने वाले कच्चे और पक्के रास्तों के साथ घरों के अंदर पानी भर गया। लोग घरों में कैद हो गए। निगम की अनदेखी से द्वारिकापुरी में निवास करने वाले लोगों में आक्रोश फैल गया। महिलाएं, पुरुष और युवाओं ने बाईपास मार्ग स्थित महादेव नगर की पुलिया पर बिजली का पोल डालकर जाम लगा दिया। इससे शिकोहाबाद और टूंडला की ओर से आने वाले वाहनों की कतारें बाईपास मार्ग पर लग गई। सूचना पर रामगढ़ थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन महिलाएं और पुरुष नगर निगम के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बाईपास मार्ग पर डटे रहे। जाम खुलता न देख एसओ रामगढ़ ने पुलिस अधिकारियों को अवगत करा निगम अधिकारियों को फोन कर मौके पर बुलाने का प्रयास किया, लेकिन किसी भी नगर निगम के अधिकारी ने फोन तक नहीं उठाया। इस पर लोगों का आक्रोश भड़क गया। पुलिस ने लोगों को आश्वासन दिया कि जब तक नगर निगम के अधिकारी मौके पर नहीं आते हम नहीं जाएंगे। पुलिस की बात पर लोग सहमत हो गए और जाम खोल दिया। जाम खुलने के करीब एक घंटे बाद अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार और क्षेत्रीय जेई मौके पर पहुंचे। उन्होंने दो ट्राली लगवाकर क्षेत्र में भरे पानी को निकलवाने का काम शुरू कराया। इसके बाद लोग शांत हुए और पुलिस थाने लौटी। वहीं बोधाश्रम चौराहा पर नगरायुक्त रामौतार रमन के पहुंचने के बाद लोगों ने जाम खोला।
बरसात से गिरी दीवार और पड़ी दरारें
शुक्रवार को बरसात से द्वारिकापुरी निवासी गुड्डू के मकान की दीवार भरभरा कर पानी में पलट गई। वहीं विनोद कुशवाहा और अन्य लोगों के मकान में दीवारों में दरारें पड़ गई। इसके चलते लोग रात को ही परिवारीजन बच्चों सहित घरों से बाहर रोड पर आ गए।
विज्ञापन
जाम में फंसे पुलिस के वाहन
महादेव नगर की पुलिया पर जाम लगाकर खड़े लोगों के आक्रोश का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि उन्होंने जिला जेल से बंदियों को न्यायालय लाने वाले वाहनों तक को नहीं निकलने दिया। इन वाहनों में बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मियों के साथ पुलिसकर्मी भी मौजूद थे, जो करीब एक घंटे तक आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास करते रहे। लेकिन आक्रोशित लोग उनकी बात सुनने के लिए तैयार नहीं थे।
बोली जनता, होती नाले की सफाई तो नहीं होता जलभराव
महादेव नगर नाले की सफाई के नाम पर अधिकारियों ने केवल खानापूर्ति की। इसके चलते क्षेत्र में जलभराव की समस्या हुई। यदि सही तरीके से सफाई कराई जाती तो यह समस्या नहीं होती।
मीरा देवी, द्वारिकापुरी
जलभराव की समस्या को लेकर क्षेत्रीय लोग डीएम से मिले थे। उन्होंने नगरायुक्त को जांच कर समस्या के निस्तारण के लिए आदेश दिए थे। इसके बाद भी नगर निगम की टीम क्षेत्र को देखने के लिए नहीं आई। इसको लेकर लोगों में आक्रोश फैला।
नेमा देवी
बरसात ने डाली शादी वाले परिवार में खलल
महादेव नगर में नाले के समीप रहने वाले सरलकांत की बेटी की बरात शुक्रवार सुबह विदा हो गई। इसके बाद रिश्तेदार रुके थे। बरसात से रिश्तेदारों को बचाने के लिए सरल कांत के घर में जगह नहीं बची। बारिश में तलघर में पानी कमर तक भर गया था। ऐसे में सरलकांत के साथ उनके रिश्तेदार भी रात भर दूसरों के मकान में शरण पाने के लिए विवश हुए।