फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Waterlogging in Hirangaon Gaushala, cow died

Firozabad News: हिरनगांव गोशाला में जलभराव, गाय मरी

Tue, 30 May 2023 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 30 May 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging in Hirangaon Gaushala, cow died
हिरनगांव गोशाला में जलभराव, गाय मरी
विज्ञापन

महापौर को सफाई व्यवस्था मिली चौपट, पशु चिकित्साधिकारी से मांगा स्पष्टीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। नगर आयुक्त एवं महापौर ने सोमवार को हिरनगांव स्थित गोशाला का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोशाला में पशु चिकित्साधिकारी एवं केयर टेकर मौके पर नहीं मिले। यही नहीं गोशाला में गंदगी मिली। एक गाय मरी मिली। साथ ही गोवंश को रखने व देखभाल से जुड़ी कई अन्य खामियां भी मिली। उप नगर आयुक्त की ओर से पशु चिकित्साधिकारी से जवाब तलब किया गया है।

महापौर कामिनी राठौर एवं नगर आयुक्त घनश्याम मीणा ने सोमवार को हिरनगांव स्थित गोशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पशु चिकित्साधिकारी संतोष पाल और केयर टेकर मौके पर नहीं मिले। यही नहीं गोशाला में गंदगी मिली। गोवंश को बैठने एवं रहने वाले स्थान पर भी जलभराव की स्थिति पाई गई। आश्रय स्थल एक गाय मृत अवस्था में मिली। बेहद गंदगी और जलभराव के कारण अन्य गोवंश में संक्रामक बीमारी फैलने का अंदेशा है। नगर आयुक्त के निर्देश पर उप नगर आयुक्त संतोष यादव ने पशु चिकित्साधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पशु चिकित्साधिकारी से तीन दिन में जवाब देने अन्यथा की स्थिति में सख्त कार्रवाई की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed