फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   WATER PROBLEM,water problem firozabad,nagar nigam firozabad

पानी नहीं आया तो खाली बर्तन लेकर सड़कों पर उतरे लोग

Tue, 15 Sep 2020 10:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 10:40 PM IST
विज्ञापन
WATER  PROBLEM,water problem firozabad,nagar nigam firozabad
नगला विश्नू में पानी की समस्या को लेकर हंगामा के साथ नारेबाजी करती महिलाएं। - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। नगला विश्नु में पिछले 15 दिनों से पानी का संकट से जूझ रहे क्षेत्रीय लोगों का मंगलवार सुबह धैर्य जवाब दे गया। लोग खाली बर्तन लेकर घरों से बाहर आ गए। जलकल विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पानी सप्लाई की मांग करने लगे। सूचना पर क्षेत्रीय पार्षद ने लोगों को समझाकर शांत कराया और समस्या के निस्तारण की मांग जलकल विभाग के अधिकारियों से की है।
विज्ञापन

नगला विश्नू में जेडाझाल परियोजना के तहत पानी की सप्लाई दी जाती है जो पिछले 15 दिनों से बाधित है। पेयजल आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बारे में क्षेत्रीय पार्षद को भी अवगत करा चुके है लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं हुआ।
विज्ञापन

इससे गुस्साए लोगों ने मंगलवार की सुबह खाली बर्तन लेकर घरों के सामने ही प्रदर्शन किया। क्षेत्रीय निवासी नीलम ने कहा कि पानी न आने से समस्या हो रही है। सुनहरीलाल का कहना है कि पानी न आने के कारण दिक्कत हो रही है। कोई सुनवाई करने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय पार्षद राकेश कुमार का कहना है कि सीडब्लूआर की मोटर खराब होने से टंकी पूरी तरह से नहीं भर पा रही। जलकल विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। लेकिन अधिकारी पहले जलमूल्य अदा करने की बात कह देते है। इसलिए समस्या निस्तारण नहीं हो पा रहा। जबकि सहायक अभियंता शिवराज वर्मा कहना है कि नगला विश्नू ने पानी की समस्या के बारे में कोई जानकारी नहीं है और न ही क्षेत्रीय लोगों ने अवगत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed