फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   water problem

बूंद-बूंद पानी को तरसे लोग, नलकूप खराब तो कहीं पाइप लाइन की लीकेज से बढ़ी दिक्कत

Fri, 08 Apr 2022 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
water problem
बूंद-बूंद पानी को तरसे लोग, नलकूप खराब तो कहीं पाइप लाइन की लीकेज से बढ़ी दिक्कत
विज्ञापन

50 हजार से अधिक आबादी रही परेशान, मांग बढ़ने के कारण टैंकर से भी समय से नहीं हो सकी आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। नगर का पारा 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। इस चिलचिलाती गर्मी के बीच शुक्रवार को दुर्गेंश नगर, बिहारी नगर, 30 फुटा रोड, आजाद नगर, चंद्रवार की 50 हजार से अधिक की आबादी बूंद-बूंद पानी के परेशान रही। कारण कि कुछ स्थानों पर नलकूप खराब हो गए हैं तो कुछ स्थानाें पर पानी नहीं पहुंच पा रहा है। पानी की डिमांड बढ़ने के कारण टैंकरों से समय से सप्लाई नहीं हो पा रही। इस कारण लोग मजबूरन बोतल बंद पानी पीने को विवश हैं। कई लोग टीटीएसपी टंकियों से पानी भरकर लाते दिखे। संकरी गलियों में टैंकर न पहुंचने के कारण लोगों ने ठेले या ई रिक्शा में रखकर बर्तनों में पानी भरकर ले जाते दिखे।
मोहल्ला दुर्गेंश नगर : ठीक होने के कुछ देर बाद ही नलकूप खराब
मोहल्ला दुर्गेंश नगर में करीब 20 हजार से अधिक की आबादी को नलकूप से पानी की सप्लाई दी जाती है। नलकूप पांच दिनों से खराब है। लोगों का कहना है कि बृहस्पतिवार को नलकूप ठीक कराया गया गया था। 15 मिनट चलने के बाद दोबारा खराब हो गया। शुक्रवार को जलकल विभाग का ठेकेदार नलकूप को ठीक कराने में जुटा दिखा। सप्लाई होने से लोग बूंद बूंद पानी के लिए परेशान दिखाई दिए। यहां गलियां संकरी होने के कारण टैंकर सर्विस रोड पर ही खड़ा कर दिया। ऐसे में लोग ठेलाें पानी ले जाते दिखाई दिए।
विज्ञापन

मोहल्ला बिहारी नगर : बोतलबंद पानी खरीदने को विवश हैं लोग
मोहल्ला बिहारी नगर का नलकूप पिछले चार दिनों से खराब है। यहां पांच हजार लोग पानी के संकट से परेशान हैं। शुक्रवार को नलकूप ठीक कराने का काम कर्मचारी करते दिखे। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि पिछले चार दिन से एक बूूंद पानी नहीं आया। बोतल बंद पानी खरीदकर काम चलाने के लिए विवश होना पड़ रहा है। टैंकर भी समय से नहीं आ पा रहे। पानी की समस्या पिछले कई दिनों से बनी है। शनिवार को अष्टमी और रविवार को नवमी है। ऐसे में पानी की सप्लाई न आने से दिक्कत बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला 30 फुटा रोड : टंकी से पानी भरकर ला रहे लोग
मोहल्ला 30 फुुटा रोड पर भी पिछले दो दिनों से पानी की समस्या है। क्षेत्रीय लोग नैनी ग्लास चौराहा के समीप लगी टीटीएसपी टंकी से पानी भरकर ले जाने के लिए विवश हैं। लोगों का कहना है कि लाइन ठीक करने के लिए बृहस्पतिवार को गड्ढा किया गया था। इसके बाद भी समस्या दूर नहीं हो सकी। लोगों को घरों में खाना बनाने के लिए बोतल बंद पानी खरीदना पड़ रहा है।
आजाद नगर : कई गलियों में नहीं पहुंच पा रही आपूर्ति
रेलवे के मालगोदाम के दूसरी तरफ बसे मोहल्ला आजाद नगर की कुछ गलियों में भी पानी नहीं पहुंच पा रहा। यहां टैंकरों से पानी की सप्लाई जलकल विभाग द्वारा टैंकर से सप्लाई की जा रही है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि जिन घरों में पानी आ भी रहा है वहां प्रेशर कम है।
चंद्रवार गेट : पाइप लाइन फटने से बढ़ गया संकट
चंद्रवार गेट पुल के समीप बृहस्पतिवार को ट्रक के कारण पाइप लाइन फट गई थी। शुक्रवार देर शाम तक ठीक नहीं हो सकी। पाइप लाइन फटने के कारण मोहल्ला संतनगर और रामनगर में शुक्रवार को पानी की सप्लाई बाधित रही। पानी न आने के कारण लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
बढ़ गई पानी के टैंकरों की डिमांड
मार्च में प्रतिदिन लगभग 35 टैंकर की डिमांड थी। वहीं अप्रैल में रोजाना 65 टैंकर क्षेत्रों में भेजे जा रहे हैं। डिमांड बढ़ने के साथ ही समय से पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही। लोगों को टैंकर आने का घंटों के हिसाब से इंतजार करना पड़ रहा है।
क्या कहते है लोग
पिछले पांच दिनों से पानी का संकट है। कोई सुनवाई नहीं हो रही। दूर दराज से पानी भरकर लाने के लिए विवश होना पड़ रहा है।
- सुहेव, दुर्गेंश नगर।
टैंकर भी समय से नहीं आ पा रहा। दिन में मात्र दो ही टैंकर आते हैं। इससे पूरे मोहल्ले को पानी नहीं मिल पाता। जिससे दिक्कत बढ़ रही है।
- असलम, दुर्गेश नगर।
लाइन लीकेज होने के कारण तीन दिनों से पानी का संकट बना हुआ है। बृहस्पतिवार को लाइन ठीक करने के लिए गड्ढा किया गया था। शुक्रवार को भी समस्या जस की तस बनी रही।
- आमीर उद्दीन, 30 फुटा रोड।
पिछले पांच दिनों से पानी का संकट बना हुआ है। बोतल बंद पानी खरीदकर काम चलाना पड़ रहा है। पीने तक के लिए पानी नहीं है। पहले दूषित पानी आ जाता था। अब तो वह भी नहीं आ रहा।

- मीरादेवी, बिहारीनगर
जलापूर्ति की व्यवस्था
नलकूपों की संख्या-220
सबमर्सिबल-640
पानी की टंकी जलकल-28
पानी की टंकी जल निगम-14
भूमिगत जलाशय जल निगम-20
पानी के टैंकर-33
वर्जन
मोहल्ला दुर्गेश नगर व बिहारी नगर का नलकूप खराब हो गया है। इसे ठीक कराया जा रहा है। शनिवार तक पानी की सप्लाई सुचारु हो जाएगी। चंद्रवार गेट पुल के समीप टूटी पाइपलाइनों को ठीक करने के लिए कर्मचारी लगे हुए हैं। जिन इलाकों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है, वहां टैंकरों से सप्लाई कराई जा रही है।
- रामबाबू राजपूत
जलकल महाप्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed