फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   water matter testing

तीन विभागों की संयुक्त टीम रोकेगी दूषित जलापूर्ति

Sun, 19 Jan 2020 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
water matter testing
भीमनगर गली नंबर तीन में आ रहे गंदा पानी पीने से बीमार हुई बच्चों का देखने पहुचें नगर विधायक मनीष अ? - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। भीम नगर में दूषित जलापूर्ति का मामला उजागर होने के बाद रविवार को सुबह विधायक मनीष असीजा क्षेत्र में पहुंचे। यहां सीएमओ के साथ-साथ जलकल संस्थान की टीम को भी बुला लिया गया। क्षेत्र के लोगों ने उन्हें अपनी समस्याएं बताईं। यहां तय किया गया कि शहर के जिन क्षेत्रों में दूषित जलापूर्ति की शिकायत है उन क्षेत्रों में जलकल संस्थान, जल निगम और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम निरीक्षण करेगी। यह टीम अपनी रिपोर्ट के अनुसार समस्या का निदान कराएगी।
विज्ञापन

विधायक मनीष असीजा ने मौके पर दूषित जलापूर्ति से प्रभावित लोगों से बात की। इस दौरान मौजूद सीएमओ डॉ. एसके दीक्षित और जलकल संस्थान के एक्सईएन चंदन सिंह भी मौजूद थे। विधायक ने कहा कि शहर के जिन क्षेत्रों में दूषित जलापूर्ति की शिकायत आ रही उन क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग, जलकल संस्थान और जल निगम के अधिकारी संयुक्त रूप से जाएं। तीनों विभागों के अधिकारियों से उन्होंने एक-एक जिम्मेदार कर्मचारी इसके लिए नामित करने को कहा। स्वास्थ्य विभाग पानी की टैस्टिंग करे और रिपोर्ट दें। जलकल और जल निगम के अधिकारी लीकेज आदि चेक करके समस्या का निदान कराएं। इस दौरान सीएमओ डॉ. एसके दीक्षित, स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. वीपी सिंह व जलकल विभाग के कर्मचारी और पूर्व सभासद सुनील मिश्रा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

क्षेत्र में चलाया गया सफाई अभियान
भीमनगर गली नंबर तीन निवासी विद्याराम, विनोद, सुशील, रामकिशन, रविंद्र ने विधायक और अधिकारियों को बताया कि दूषित पानी और गंदगी के कारण बीमारी का शिकार हुए हैं। मौके पर कर्मचारियों ने चोक पड़ी सीवर लाइन और नालियों को साफ किया। जेडएसओ दलवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे। जगह-जगह गदंगी पर नगर विधायक ने जेडएसओ से शाम तक वहां रहकर सफाई कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा छह के छात्र ने कहा-विधायक जी गली बनवा दो
निरीक्षण के दौरान नगर विधायक मनीष असीजा और सीएमओ डॉ. एसके दीक्षित आंबेडकर धर्मशाला में बैठे हुए थे। तभी भीमनगर निवासी कक्षा छह का छात्र जयवर्द्धन भी विधायक के पास पहुंच गया और बोला, सुनो... विधायक जी गली बनवा दो। गली कच्ची है, पानी भर जाने के बाद स्कूल तक नहीं जा पाते। विधायक ने गली निर्माण कराने का आश्वासन दिया।
स्वास्थ्य विभाग ने लगाया कैंप
भीमनगर के लोगों का उपचार कराने के लिए तीसरी दिन भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैंप लगाया गया। कैंप में लोगों को दवा वितरण करने के साथ ही आरओएस का घोल दिया गया।

भीमनगर गली नंबर तीन की दो गलियां है। एक गली की सप्लाई जल निगम द्वारा शनिवार को वाल्व ठीक कराने के दौरान काट दी थी। एक नंबर से पांच नंबर तक गलियों में टंकी से पानी की सप्लाई दी गई है। गली नंबर तीन की जिस दूसरी गली में लोग बीमार हुए थे, उस गली में नलकूप की सप्लाई दी गई है।
-चंदन सिंह, एक्सईएन जलकल विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed