फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   water,Holi Festival

आज शहर में तीन समय मिलेगी पानी की सप्लाई

Thu, 17 Mar 2022 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
water,Holi  Festival
आज शहर को तीन समय मिलेगी पानी की सप्लाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। शुक्रवार को शहरवासियों को तीन बार पानी की सप्लाई दी जाएगी। शुक्रवार को दी जाने वाली पानी की सप्लाई किसी तरह से प्रभावित न हो, इसके लिए बृहस्पतिवार को ही जलकल विभाग के अफसरों ने खाका तैयार कर लिया था। अफसर बृहस्पतिवार को रात भर टंकियों को चेक करते दिखाई दिए।

शुक्रवार सुबह साढ़े छह बजे दी जाने वाली एक घंटे की सप्लाई के समय में कटौती करते हुए आधा घंटे पानी दिया जाएगा। दोपहर 12 बजे एक घंटे सप्लाई दी जाएगी। शाम करीब चार बजे फिर से सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। बृहस्पतिवार को टंकियों को चेक करने के लिए दो टीमों का गठन किया गया। एक टीम महाप्रबंधक रामबाबू राजपूत तो दूसरी टीम एक्सईएन तारकेश्वर नाथ पांडेय के नेतृत्व में टंकियों को चेक करने पहुंची। महाप्रबंधक रामबाबू राजपूत ने बताया कि शुक्रवार को तीन समय पानी की सप्लाई देने के निर्देश कर्मचारियों को दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed