फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Warning to ADOs, Panchayat secretaries, motivators on negligence in Swachh Bharat Mission

फिरोजाबाद: स्वच्छ भारत मिशन में लापरवाही पर एडीओ, पंचायतों सचिवों, प्रेरकों को चेतावनी

Tue, 14 Feb 2023 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 14 Feb 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Warning to ADOs, Panchayat secretaries, motivators on negligence in Swachh Bharat Mission
स्वच्छ भारत मिशन में लापरवाही पर एडीओ, पंचायतों सचिवों, प्रेरकों को चेतावनी
विज्ञापन

सीडीओ ने की समीक्षा, छह पंचायत सचिव और कर्मचारी रहे अनुपस्थित, कटेेगा वेतन
फिरोजाबाद। मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन ने सोमवार को विकास भवन सभागार में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण से जुड़े कार्यों की समीक्षा की। स्वच्छ भारत मिशन से जुड़ें कार्यों के क्रिन्यान्वयन में लापरवाही व बैठक में बगैर सूचना अनुपस्थित रहने वाले अधिकारी-कर्मचारियों का वेतन रोका गया है। इसके अतिरिक्त खंड स्तरीय कई अधिकारियों को चेतावनी दी गई गई है।

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण से जुड़ें कार्यों की समीक्षा एवं प्रगति के संबंध में बैठक सोमवार को विकास भवन सभागार में हुई। बैठक में अलग-अलग पंचायतों में तैनात छह पंचायत सचिव एवं दो खंड प्रेरक अनुपस्थित रहे। सभी छह लोगों का एक-एक दिन का वेतन काटा जाएगा। एसबीएम के तहत कंन्सल्टिंग इंजीनियर को चेतावनी जारी की गई। समीक्षा के दौरान ब्लॉक नारखी, शिकोहाबाद और फिरोजाबाद में स्वच्छ भारत मिशन के तहत निर्माणाधीन शौचालयों की प्रगति अपेक्षानुरूप नहीं पाई गई। इस एडीओ पंचायत स्तरीय अधिकारियों को चेतावनी जारी की गई है। जन शिकायत व विभागीय प्रगति रिपोर्ट पीआरडी पोर्टल पर दर्ज कराने के मामले में टूंडला और अरांव के एडीओ पंचायत को भी भविष्य में सुधार की चेतावनी जारी की। मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन ने ग्राम पंचायत बरकतपुर, पाढम, नगला भाव सिंह में भूमि चिहिंत होने के बाद भी अतिरिक्त कक्ष निर्माण में लापरवाही पर संबंधित पंचायत सचिवों को से नाराजगी व्यक्त की गई। बैठक में डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा के अतिरिक्त जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed