{"_id":"4fdd802e528ee9455855e403f15ed760","slug":"war-on-crime-and-corruption-targeting-government-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराध और भ्रष्टाचार पर वार, निशाने पर सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराध और भ्रष्टाचार पर वार, निशाने पर सरकार
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sat, 04 Jul 2015 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार के खिलाफ जिला मुख्यालय पर शनिवार को भाजपाइयों ने जमकर प्रदर्शन किया। बरसात और ओलावृष्टि से तबाह किसानों को मुआवजे की मांग कर प्रदेश सरकार की नीतियों पर विरोध जाया। वहीं भ्रष्टाचार, अपराध और गुंडागर्दी को लेकर हल्ला बोल किया। भाजपाइयाें ने जनता की अनदेखी की बात कही तो केंद्र सरकार की योजनाओं के सही क्रियान्वयन न करने का आरोप भी लगाया। लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार भाजपाई पूरी रौ में नजर आए।
दबरई में सदर विधायक मनीष असीजा के संयोजन में भाजपा ने सपा सरकार को जमकर कोसा। सदर विधायक ने कहा कि सपा सरकार में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। आम जनता की भावनाओं को आहत कर सपा नेताओं की शह पर गोकशी कराई जा रही है। प्रदेश सरकार जन आकांक्षाओं पर खरी नहीं उतरी है। लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। अवैध खनन किया जा रहा है तो बेलगाम डग्गामार वाहन राजस्व को चूना लागा रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद पचौरी ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों को ओलावृष्टि का पैसा दिया लेकिन प्रदेश सरकार ने सही ढंग से उसका वितरण नहीं किया। महानगर अध्यक्ष अनिल भारद्वाज ने कहा कि मोदी सरकार ने विगत एक वर्ष में जितने विकास कार्य कराए, वो कांग्रेस के साठ साल से कई गुना अधिक है। पूर्व विधायक शिव सिंह चक ने कहा कि अधिकारी सरकार के एजेंट के रूप मेें काम कर रही है। जनता का करोड़ों रुपया सरकार पानी की तरह बर्बाद किया जा रहा है। पूर्व विधायक रामकिशन ददाजू ने कहा कि जिले की सड़कों पर गड्ढे है और नलकूप में पानी नहीं है। लेकिन सरकार का ध्यान नहीं दे रही है। इस अवसर पर भाजपा नेता जगन सेठ, प्रवक्ता अखिलेश शर्मा, महामंत्री भगवान दास शंखवार, महिला नेत्री सुमन चतुर्वेदी, आरडी चौहान, संजय मिश्रा, महेश राजपूत, वृंदावन लाल गुप्ता, शिव मोहन श्रोतिय, कन्हैया लाल गुप्ता, राधेश्याम यादव, पवन दीक्षित, पिंकी चक, केडी जाटव, श्याम सिंह यादव, अवधेश पालीवाल, पुष्पेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
भाजयुमो कार्यकर्ता जुलूस के रूप में पहुंचे
समस्याओं को लेकर मुख्यालय पर प्रदर्शन में शामिल होने भाजयुमो कार्यकर्ता जुलूस के रूप में पहुंचे। भाजयुमो महानगर अध्यक्ष यतेंद्र उर्फ पिंकी चक, सौरभ गर्ग, डा. अखिलेश शर्मा, लकी गर्ग, निकुंज शुक्ला के साथ उनकी टीम के सदस्य थे। युवा मोर्चा की टीम जोशीले नारे लगाते चल रही थी। अनुसूचित मोर्चा के केडी जाटव एवं वीरेंद्र सुमन ने भी सभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
आधी आबादी भी हुई शामिल
भाजपा के प्रदर्शन में पहली बार बड़ी संख्या में महिलाएं नजर आईं। महिलाएं ग्रामीण अंचल से बसों में सवार होकर पहुंची थी। कुछ ने समस्याएं बताईं तो भाजपाई भी उन्हें हल कराते दिखे।
छात्र भी पहुंचे अपना हक मांगने
भाजपा के मुख्यालय पर आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने कक्षा एक से लेकर आठ तक की छात्रवृत्ति को बंद किए जाने का मामला उठाया गया। प्रदर्शन में छात्र नेता गगनदीप के नेतृत्व में डीएवी, एसआरके इंटर कालेज, अमरदीप डिग्री कालेज, ममता, डा.वीपीएस, सीएल जैन एवं एसआरके डिग्री कालेज के छात्र भी शामिल थे। हाथों में प्रदेश सरकार के खिलाफ अंकित नारों से तख्तियां हाथों में थीं।
मंच पर बैठाने की रही होड़
प्रदर्शन के दौरान पार्टी एकजुट होने के बजाय धड़ों में बंटी नजर आई। जिला महामंत्री वृंदावन लाल गुप्ता द्वारा जिले के पदाधिकारियों को मंच पर बुलाया गया तो महानगर के कार्यकर्ताओं को भगवानदास शंखवार ने बुलाया। दूसरे जिला महामंत्री उदय प्रताप ने कुछ नाम मंच के लिए बुलाए और बाद में सभासदों तक को बुला लिया। मंच भीड़ से घिरा देख पूर्व विधायक रामकिशन ददाजू तो बुलाने के बाद भी मंच पर नहीं पहुंचे। वह कार्यकर्ताओं के बीच ही बैठे रहे।
पानी की बेहतर इंतजाम
भाजपा के प्रदर्शन के दौरान गर्मी को ध्यान में रखते हुए निगम की ओर से दो पानी की टैंकर लगाए गए थे वहीं पानी के कैंपरों को रखवाया गया था। बैठने के लिए कुर्सियां भीड़ के बढ़ने के साथ ही मंगा ली गई थीं।