फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   wall collapsed due to collision of bulls woman died after being buried under its debris

Firozabad: लड़ते-लड़ते दीवार से भिड़े सांड, भराभराकर गिरी, मलबा में दबकर महिला की मौत, लोगों में आक्रोश

Sun, 02 Apr 2023 04:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 02 Apr 2023 04:34 PM IST
सार

फिरोजाबाद में दो सांड लड़ते-लड़ते मकान की दीवार से भिड़ गए। इससे दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे में दीवार की दूसरी तरफ मौजूद महिला मलबे में दब गई। इससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद घर में चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन
wall collapsed due to collision of bulls woman died after being buried under its debris
सड़क पर घूमता आवारा पशुओं का झुंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में रविवार को बीच सड़क दो सांड आपस में भिड़ गए। सांड लड़ते हुए मकान की दीवार से भिड़ गए तो दीवार भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन


हादसा रजावली थाना क्षेत्र के मंडनपुर गांव में हुआ। गांव निवासी प्रेमवती (45) सोमवार की सुबह खेत में बने मकान में पशुओं को बांध रही थी। इसी समय दो सांड लड़ते हुए उधर ही आ गए। सांड लड़ते हुए मकान की दीवार से टकरा गए। इससे मकान की दीवार भरभराकर पलट गई। दीवार के दूसरी तरफ मौजूद प्रेमवती मलबे में दब गई। दीवार गिरता देख आसपास के लोग भाग पहुंचे। देखते ही देखते लोगों का हुजूम एकत्र हो गया। 

विज्ञापन

लोगों ने मलबा हटाकर प्रेमवती को बाहर निकाला

ग्रामीणों ने लाठी-डंडे लेकर दोनों सांड को वहां से भगा दिया। लोगों ने मलबा हटाकर प्रेमवती को बाहर निकाला। ग्रामीण और परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। खबर पाकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली।  

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद लोगों में आक्रोश

घटना के बाद से ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की लापरवाही के कारण महिला की मौत हुई है। यदि प्रशासन आवारा घूम रहे सांड़ों को पकड़वाकर गोशाला में बंद रखता तो यह हादसा नहीं होता। थानाध्यक्ष उमापति मिश्र ने बताया कि दीवार के मलबे में दबकर महिला की मौत हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed