{"_id":"665cdab645caf349590d40ea","slug":"waiting-to-get-high-school-and-intermediate-mark-sheet-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-125842-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: हाईस्कूल और इंटरमीडिएट अंक पत्र मिलने का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: हाईस्कूल और इंटरमीडिएट अंक पत्र मिलने का इंतजार
Mon, 03 Jun 2024 02:18 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 03 Jun 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड ने परीक्षा के बाद 42 दिन में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया था। वहीं परिणाम घोषणा के 43 दिन बाद भी अंक पत्र नहीं मिल पाए हैं। ऐसे में उच्च शिक्षा के लिए जिले से बाहर जाने वाले छात्र-छात्राओं की परेशानी बढ़ रही है।जिले में हाईस्कूल का 87.72 और इंटरमीडिएट का 83.53 फीसदी बच्चे पास हुए। परीक्षा परिणाम जारी हुए 43 दिन हो गए, लेकिन छात्र-छात्राओं को अंक पत्र नहीं मिल पाए हैं। उच्च शिक्षा के लिए दाखिला लेने वालों को अंक पत्र न होने से असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। कॉलेजों में प्रवेश के लिए पंजीकरण कराने वाले छात्र-छात्राओं का कहना है कि प्रवेश के लिए कॉलेज में अंक पत्र जरूर चाहिए। छात्र राम कुमार, अजय और निशांत ने बताया कि परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद लग रहा था कि जल्द ही अंक पत्र मिल जाएंगे। लेकिन इतना समय बीत जाने के बाद भी अभी तक लेकिन अंक पत्र नहीं मिल पाया है।
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के अंक पत्र जल्द ही प्राप्त हो जाएंगे। बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ में अंक पत्र आते ही डीआईओएस कार्यालय पहुंच जाएंगे। इनके प्राप्त होते ही उन्हें सभी विद्यालयों को भेज दिया जाएगा। छात्र-छात्राओं को अंक पत्र विद्यालय स्तर से ही मिलेंगे। - डाॅ. निशा अस्थाना, डीआईओएस
विज्ञापन
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के अंक पत्र जल्द ही प्राप्त हो जाएंगे। बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ में अंक पत्र आते ही डीआईओएस कार्यालय पहुंच जाएंगे। इनके प्राप्त होते ही उन्हें सभी विद्यालयों को भेज दिया जाएगा। छात्र-छात्राओं को अंक पत्र विद्यालय स्तर से ही मिलेंगे। - डाॅ. निशा अस्थाना, डीआईओएस
विज्ञापन