फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा के आह्वान पर महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में जुलूस निकालकर कोटला रोड मंडी के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के साथ मंडी शुल्क समाप्त किए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
व्यापार मंडल महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा के नेतृत्व में मंडी शुल्क के विरोध में जुलूस पीडी जैन इंटर कालेज के सामने व्यापारी एकत्रित हुए। यहां से जुलूस के रूप में बाइकों पर सवार होकर ज्ञापन देेने के लिए मंडी के लिए चले तो रास्ते में नगला करन सिंह पर व्यापारियों का स्वागत किया। जुलूस विभिन्न मार्गों से होते हुए मंडी समिति में पहुंचकर धरने में परिवर्तित हो गया। व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष कैलाश उपाध्याय ने कहा कि पांच जून 2020 को देश के प्रधानमंत्री ने संपूर्ण देश की मंडियों से लाइसेंस और गेट पास व उन प्रावधानों को पूर्व से समाप्त कर दिया था। इससे किसानों को बड़ी राहत मिली थी। लेकिन कृषि कानूनों के वापस होने के साथ यह शुल्क एक बार फिर लगना प्रारंभ हो गया। युवा नगर अध्यक्ष सुफियान कुरैशी ने कहा किराना मेवा सुपारी काली मिर्च मसाले आदि वस्तुओं पर मंडी शुल्क लगने से मंडियों में भ्रष्टाचार बढ़ेगा। महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में मंडी सचिव को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में हरिशंकर अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, अनिल गुप्ता अमीना, सुभाष यादव, रमाशंकर दादा, राजपाल यादव, परशुराम लालवानी, राजेश उपाध्याय, मुकेश शर्मा, विवेक कौशल, प्रमोद झा, राकेश शर्मा, राकेश बाबू शर्मा, हरिसिंह अमन राठौर, समीर उद्दीन सिद्दीकी, मूलचंद राठौर, शांति स्वरूप, सोमवीर सिंह, मनोज चंद्रा, महेश चंद्र गुप्ता, गोविंद शर्मा, शिवम सिंह, शिवम राजपूत शामिल थे।