{"_id":"6047b7818ebc3ee6526ff97b","slug":"vyapar-madal-news-vyapar-mandal-firozabad-business-community-business-community-firozabad-hotel-garg-firozabad-news-agr48394403","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा व्यापार मंडल की नवीन कार्यकारणी ने ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा व्यापार मंडल की नवीन कार्यकारणी ने ली शपथ
विज्ञापन
होटल गर्ग में फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आयोजित युवा सम्मेलन में मंचासीन अतिथिगण
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। जिला युवा उद्योग व्यापार मंडल की नवीन कार्यकारणी का शपथ ग्रहण समारोह एवं युवा सम्मेलन का आयोजन मंगलवार को होटल गर्ग में आयोजित हुआ। सम्मेलन में व्यापार मंडल के प्रांतीय पदाधिकारी एवं स्थानीय जन प्रतिनिधि मौजूद रहे।
होटल गर्ग में मंगलवार को आयोजित युवा सम्मेलन के दौरान फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल की नवीन कार्यकारणी को शपथ ग्रहण कराई गई। शपथ ग्रहण के दौरान उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष मुकुंद मिश्रा एवं युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष श्याम पांडे मौजूद रहे। नगर विधायक मनीष असीजा एवं महापौर नूतन राठौर भी कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। दीप प्रज्जवलन एवं सामुहिक गान के उपरांत व्यापार मंडल के युवा जिलाध्यक्ष सुनील अग्रवाल एवं महासचिव असिम खान सहित 31 सदस्यीय कार्यकारणी ने व्यापारी एवं जनहित में कार्य करने का संकल्प लिया।
युवा सम्मेलन के उपरांत प्रांतीय कार्यकारणी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुकुंद मिश्रा ने युवा व्यापारी नेताओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने जीएसटी में पंजीकृत व्यापारियों को मिलने वाले दुर्घटना बीमा की धनराशि पांच से बढाकर दस लाख कर दी है। व्यापारी भाइयों को इसकी जानकारी दें। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष रविंद्र लाल तिवारी ने किया।
विज्ञापन
इस दौरान महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा,प्रकाश भारद्वाज,मदनलाल वर्मा, कैलाश गुप्ता,राजेश अग्रवाल,कौशल किशोर उपाध्याय,देश दीपक यादव, राजपाल सिंह, परशुराम लालवानी आदि मौजूद रहे।
मेयर से की ऑटो स्टैंड की मांग-
कार्यक्रम के दौरान व्यापार मंडल की महानगर इकाई ने मेयर नूतन राठौर से जैन मंदिर तिराहा एवं कोटला चुंगी पर जाम की समस्या से निजात के लिए ऑटो स्टैंड की मांग की है।