{"_id":"66a2c4eed8d96262b603eba5","slug":"voting-will-be-held-today-under-bar-association-elections-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-129898-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: बार एसोसिएशन चुनाव के तहत आज होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: बार एसोसिएशन चुनाव के तहत आज होगा मतदान
Fri, 26 Jul 2024 03:04 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 26 Jul 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बार एसोसिएशन फिरोजाबाद का चुनाव एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन अनूप चंद्र जैन एडवोेकेट के निर्देशन में पूरी चुनाव टीम के द्वारा शुक्रवार को कराया जाएगा। सुबह नौ बजे से शाम को तीन बजे तक पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान होगा। इसके बाद मतगणना के साथ परिणाम घोषित किया जाएगा। बार एसोसिएशन फिरोजाबाद के द्वारा तैनात मुख्य चुनाव अधिकारी निर्मल कुमार जैन एडवोेकेट, उनकी टीम, एल्डर्स कमेटी की ओर से तैनात किए वरिष्ठ अधिवक्ता नृपति सिंह यादव एडवोकेट सहित उनकी सात सदस्यीय टीम के निर्देशन में बार के चुनाव की प्रक्रिया संचालित होगी। बार अध्यक्ष पद पर देवेंद्र सिंह यादव, नीरज यादव, नाहर सिंह यादव, पंचम सिंह गुर्जर एवं हरवीर सिंह यादव मैदान में हैं। वहीं महासचिव पद पर अमरदीप उर्फ आलोक यादव, कृष्ण कुमार सिंह चौहान, धर्मेंद्र यादव उर्फ बीटू, विमल बाबू एडवोकेट, संजय कुमार पाठक ताल झोंक रहे हैं।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दिनेश चंद्र यादव, मुनीश कुमार यादव, रीतेश कुमार शर्मा, संगीता मंगल उर्फ संगीता अग्रवाल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश कुमार गुर्जर, जाकिर हुसैन, शिवा भदौरिया, कोषाध्यक्ष चंद्रजीत सिंह कुशवाह, चौधरी चंद्रवीर सिंह, छत्रपाल सिंह बाबा, डाॅ. मनोज दीक्षित, वकील खान, सह सचिव पद धमेंद्र सिंह, मोहम्मद अहमद, राहुल कुमार एडवोकेट, वंदना शर्मा, विमल कुमार बघेल, सतेंद्र सिंह यादव, हेमंत कुमार चुनाव मैदान में हैं।
बार चुनाव के लिए मतदान 26 जुलाई को सुबह नौ बजे से तीन बजे तक मतदान होगा। इसमें बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश की ओर से सीओपी नंबर वाले अधिवक्ता ही मतदान में हिस्सा ले सकेंगे। अंदर मोबाइल ले जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ने दिए निर्देश
बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष शिवकिशोर गौड़ ने एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन एवं मुख्य चुनाव अधिकारी को जारी पत्र में कहा कि जिन अधिवक्ताओं पिछले चुनाव में मतदान किया है और उनके पास सीओपी नंबर है तो उन्हें मतदान करने दिया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव एल्डर्स कमेटी की ओर से गठित चुनाव टीम के निर्देशन में चुनाव होगा। लेकिन एल्डर्स कमेटी चेयरमैन अनूप चंद्र जैन एडवोकेट ने कहा कि यह चुनाव दोनों कमेटी के सहयोग से होगा। यहां कोई विरोधाभाष नहीं है।