{"_id":"6186d051edbe83498f509977","slug":"voter-list-revision-special-campaign-today-firozabad-news-agr5138617164","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता सूची पुनरीक्षण का विशेष अभियान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता सूची पुनरीक्षण का विशेष अभियान आज
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत सात नवंबर (रविवार) को विशेष कैंपों का आयोजन किया जाएगा। जिले के सभी 1293 मतदान केंद्रों और 2171 बूथों पर बीएलओ सुबह दस बजे से शाम तक मौजूद रहेंगे और सूची में नाम शामिल कराने के लिए फार्म संख्या छह भरकर जमा करेंगे। अभियान के तहत एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष तक की आयु पूरी करने वाले युवा वोटरों को नाम शामिल कराने का मौका है।
विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एक नवंबर से 30 नवंबर तक मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण अभियान डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रविजय सिंह के निर्देशन में संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत विशेष दिवस सात नवंबर को जिले के सभी मतदान केंद्रों के बूथों पर बीएलओ मतदाता सूची के साथ मौजूद रहेंगे।
इस दौरान कोई भी मतदाता अपने बूथ पर जाकर मतदाता सूची में अपना नाम देख सकेगा। एडीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत फिरोजाबाद, शिकोहाबाद और सिरसागंज विधानसभा में 26-26 सेक्टर ऑफिसर, टूंडला विधानसभा में 30 और जसराना में 31 सेक्टर ऑफिसर तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार क्षेत्रों में सक्रिय रहेंगे। नाम शामिल कराने को फॉर्म संख्या छह, मृतक, डुप्लीकेट एवं शिफ्टेड मतदाताओं के नाम कटवाने को फॉर्म संख्या सात भरना होगा। मतदाताओं को नाम, आयु एवं पता संशोधित कराने के लिए फॉर्म संख्या आठ को भरना होगा।