{"_id":"580cad6a4f1c1bcc75bc19c0","slug":"vote-reaches-young-to-build-booths","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोट बनवाने के लिए बूथों तक पहुंचे युवा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोट बनवाने के लिए बूथों तक पहुंचे युवा
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sun, 23 Oct 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
मतदाता पुनरीक्षण अभियान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान के प्रति आमजन में जागरूकता नजर आ रही है। बूथों पर सिर्फ युवक ही नहीं अपितु महिलाएं भी पहुंच रही हैं। फार्म छह भरा गया। अवकाश का दिन होने के कारण अधिकारी कम लेकिन लेखपाल बूथों पर दौड़ते नजर आए।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत प्रत्येक बूथ पर बीएलओ के बैठने का दिन तय था। हालांकि शनिवार को कम संख्या में मतदाता बूथों पर पहुंचे। वहीं रविवार को डीएवी इंटर कालेज में दोपहर 1.30 बजे कई युवा मतदाता पहुंचे। केंद्र पर बूथ 14 से 20 तक की बीएलओ मीरा शर्मा, ब्रज बाला, मंजुला उपाध्याय, मनोरमा शर्मा, उपासना शर्मा, निवेश चंद्र शर्मा और मुन्नीदेवी मौजूद थी। 30 से अधिक युवाओं ने आवेदन किया थे। हालांकि 1.30 बजे तक यहां लेखपाल संजय ही निरीक्षण करने पहुंचे। बोधाश्रम रोड स्थित श्री रामानंद गर्ग इंटर कालेज प्रांगण में 1.45 बजे कई मतदाता सूची में अपना नाम खोजने में व्यस्त नजर आए। परिवार की महिलाएं एवं युवतियां अपने नाम भी खोज रहीं थी। बूथ संख्या 311 में सरोज देवी, 312 में प्रेम बेटी, 313 में शारदा देवी और बूथ 314 में राजेश कुमार दुबे मौजूद रहे। पदाभिहित अधिकारी दिलीप कुमार जैन सभी का सहयोग कर रहे थे। श्री सरोजनी नायडू स्कूल प्रांगण में भी बीएलओ के साथ पदाभिहित अधिकारी मनोज कुमार जैन मौजूद मिले। कमला नेहरू स्कूल प्रांगण में नए वोटर सक्रिय दिखाई दिए।